: कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम के दौरान नरसिंहपुर में यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
Aditi News Team
Sun, May 25, 2025
कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम के दौरान नरसिंहपुर में यातायात व्यवस्था
नरसिंहपुर।उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी मौजूदगी में कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम 26 मई को नरसिंहपुर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के शामिल होने के लिए कृषकगण को नरसिंहपुर एवं आसपास के जिलों से आने वाले वाहनों से कर्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग के लिए पुलिस प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है।
जबलपुर, सिवनी, मंडला व डिण्डोरी से दादा महाराज- खमतरा तिराहा एनएच 44 के निर्माणाधीन पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन परशुराम तिराहा होकर मंडी चौराहा पहुंचेगी। छिंदवाड़ा से सिंहपुर चौराहा एनएच 44 फ्लाई ओव्हर के नीचे से दाहिनी ओर से खमतरा तिराहा एनएच 44 निर्माणाधीन पुल के बायी ओर से रेलवे स्टेशन, परशुराम तिराहा होकर मंडी चौराहा पहुंचेगी। रायसेन, सागर एवं दमोह- करेली, खैरीनाका, गुलाब चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, आष्टांग तिराहा, सांकल तिराहा से इंडियन ढाबा होते हुए मंडी चौक पहुंचेगी।
उक्त सभी जिलों से आने वाले हितग्राहियों को स्थानीय मंडी चौराहे पर उतारा जायेगा। जहां से कार्यक्रम स्थल की दूरी 100 मीटर है। उक्त स्थान से सभी कृषकगण को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में यातायात पुलिस नरसिंहपुर सहायता करेगी।
यात्री बसों का डायवर्सन व्यवस्था समय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक
नरसिंहपुर शहर से प्रतिदिन गाडरवारा, सागर, सिवनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा आने- जाने वाली बसें जो नवीन बस स्टैंड से संचालित होती है, सभी बसों का संचालन उक्त समय में नरसिंहपुर शहर में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
जबलपुर, सिवनी से नरसिंहपुर आने- जाने वाली बसों का संचालन प्रकाश लूनावत एचपी पेट्रोल पंप के पास एनएच 44 से रहेगा। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आने- जाने वाली बसों का संचालन एनएच 44 सिंहपुर चौराहे फ्लाई ओव्हर के पास से रहेगा। गाडरवारा, सागर एवं राजमार्ग चौराहे से नरसिंहपुर आने- जाने वाली बसों का संचालन चावरा विद्यापीठ के पास से रहेगा। सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया, मालवाहक एवं व्यवसायिक वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक मुशरान पार्क से रेलवे स्टेशन तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
नरसिंहपुर शहर में मुशरान पार्क से सुभाष चौक मेन रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने से सभी प्रकार के भारी वाहनों का नरसिंहपुर शहर में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
वैकल्पिक मार्ग
उक्त समय में सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन सुभाष चौक से आष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, मुशरान पार्क से होकर सिंहपुर तिराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के सामने वाली रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा। जिससे होने वाली परेशानी से बचने के लिए आने- जाने वाले यात्रीगण रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए प्लेटफार्म नम्बर 2 का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सके। नरसिंहपुर शहर से प्लेटफार्म नम्बर दो पर जाने के लिए बरगी ब्रिज से होकर एनएच 44 से होकर रोसरा ग्राम से होते हुए रेलवे प्लेटफार्म नम्बर दो पहुंचनें के मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
Tags :