Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। • बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

: नरसिंहपुर,लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Wed, Mar 20, 2024
लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न नरसिंहपुर।लोकसभा चुनाव के लिए जिला स्तरीय/ चारों विधानसभाओं के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में किया गया।   स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश दुबे व डॉ. राजेश ठाकुर द्वारा ईव्हीएम हैंड्स ऑन और मॉक पोल, डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा ईव्हीएम कमीशनिंग, डॉ. सीएस राजहंस द्वारा मतदान दल सहित पोस्टल बैलट/ ईडीसी, श्री उमेश दुबे व डॉ. मनीष अग्रवाल द्वारा मतदान प्रक्रिया (मतदान दल का प्रशिक्षण), डॉ. सीएस राजहंस द्वारा सामग्री वितरण व वापसी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 65 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह‍ भी मौजूद थी।   प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने यहाँ पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम कमीशनिंग, ईवीएम के व्यवहारिक संचालन, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को आपस में कनेक्ट करना आदि के संबंध में बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने कहा। उन्होंने कहा कि सफल निर्वाचन कराने में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यहां प्रशिक्षण लेकर निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान प्राप्त करें। इसका उद्देश्य है कि आपको मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आये। यहां बताई गई आवश्यक जानकारी के उपरांत मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम हैंडस ऑन भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती पटले ने भी ईवीएम की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। प्रशिक्षण उपरांत कहूत एप (KAHOOT) पर इनका मूल्यांकन भी किया गया।  

Tags :

जरूरी खबरें