Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 26 मई को कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, May 25, 2025
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 26 मई को कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ नरसिंहपुर।उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ सोमवार 26 मई को नरसिंहपुर आयेंगे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ यहां कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ अपनी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ सोमवार 26 मई को प्रात: 9.45 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ प्रात: 11.25 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आयेंगे और दोपहर 12.05 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष हैलीकॉप्टर से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री धनखड़ दोपहर 12.15 बजे हैलीपेड नरसिंहपुर आयेंगे। हैलीपेड पर उनका स्वागत किया होगा। इसके पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक कृषि उपज मंडी के पीछे कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समागम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.5 बजे तक भोजन ग्रहण करेंगे। तदुपरांत दोपहर 2.10 बजे कार्यक्रम से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 2.25 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर हैलीपेड से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें