Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: उज्जैन,मुख्यमंत्री ने सपरिवार महाकालेश्वर मन्दिर में,रूद्राभिषेक कर भगवान महाकाल के दर्शन किये,

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुजारी श्री महेश शर्मा की पुत्री को 11 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया

उज्जैन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उज्जैन पहुँचकर सपरिवार भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन कर महारूद्राभिषेक किया। महारूद्राभिषेक महाकालेश्वर मन्दिर के पुरोहितों एवं पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। महारूद्राभिषेक पूजन में मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह एवं श्री कुणाल सिंह भी सम्मिलित हुए। पूजन शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। पूजन के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जन-प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्राभिषेक पूजन के बाद मन्दिर के दिवंगत पुजारी श्री महेश शर्मा (उस्ताद) की सुपुत्री सृष्टि शर्मा को 11 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि उक्त राशि श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा स्वीकृत की गई थी।

Tags :

जरूरी खबरें