Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा,अच्छे कर्म ही ऊपर जाते है : मुरलीका रामायणी

Aditi News Team

Sun, Feb 21, 2021

गाडरवारा। मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए क्योंकि अच्छे कर्म ही ऊपर जाते है। सारी माया संसार मे रखी रह जाती है । हमारे अंतर्मन में छल, कपट, मोह, माया का कोई स्थान नही होना चाहिए क्योंकि ये सभी हमारे अंतर्मन को प्रभावित कर हमें बुरे मार्ग की ओर ले जाते है। उपरोक्त उदगार गाडरवारा के समीपी ग्राम कोठिया नर्मदा घाट पर आयोजित हो रहे 23 वे 27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ के दूसरे दिन वृदांवन से पधारी साध्वी मुरलीका रामायणी ने प्रवचन सुनाते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि बेटा साथ न दे, रिश्तेदार साथ न दे लेकिन मुसीबत में सिर्फ ईश्वर ही काम आता है ।हमे श्रीमद भागवत गीता जरूर सुनना चाहिए क्योंकि इसके सुनने से हमे जीवन मे अच्छी बातें सीखने को मिलती है। रामचरित मानस की चौपाई जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा सभी की होई का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा की जिस पर प्रभु श्री राम की कृपा होती है उस पर सभी की कृपा होती है। उल्लेखनीय है की संत श्री 108 श्री जगदेवदास जी की सत्प्रेरणा से प्रतिदिन प्रवचन के साथ हवन, पूजन, यज्ञ आरती भी होती है। मानस यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु पहुँचकर पुण्य लाभ ले रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें