Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

सेक्टर-125 में आग की चपेट में आईं 5 से 6 दुकानें,

कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

: गाडरवारा,श्रावण मास के चौथे सोमवार को थरेरी से डमरूघाटी गाडरवारा पहुँची विशाल सार्वजनिक कावड़ यात्रा

Aditi News Team

Wed, Aug 10, 2022
श्रावण मास के चौथे सोमवार को थरेरी से डमरूघाटी गाडरवारा पहुँची विशाल सार्वजनिक कावड़ यात्रा गाडरवारा । शिवधाम डमरूघाटी के लिए श्रावण मास में प्रत्येक दिन भगतो का तांता लगा रहता है जिसमे विशेष श्रावण सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँचे। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मां नर्मदा घाट थरेरी से सार्वजनिक कावड़ यात्रा समिति के द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई ।जिसमें सभी वर्ग के महिला पुरुष बच्चो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया इस यात्रा में हजारों कावड़िया ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। यह यात्रा पिछले 7 सालों से क्षेत्र में सभी सुखी रहें, सभी निरोगी रहें ,सभी का कल्याण हो इसी भावना को लेकर लगातार निकली जा रही है । कावड यात्रा के पहले कांवड़ियों ने नर्मदा के पावन तट थरेरी पर मां नर्मदा की पूजन अर्चना व आरती कर चुनरी भेंट की। फिर कावड़ में नर्मदा जल लेकर यह यात्रा प्रारंभ हुई ,जो कि बिछुआ नरवारा लिलवानी सुकरी कोडिया होते हुए गाडरवारा शिव धाम डमरू घाटी पहुंची। जहां कांवड़ियों ने भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ का नर्मदा जल से जलाभिषेक कर पूजन अर्चना कर प्रसादी भंडारा पाया ।इस विशाल कावड़ यात्रा का जगह जगह समाजसेवियों ने चाय नास्ता, फलाहार् व पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया गया। विशाल कावड़ यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति ने सभी सहयोगियों स्वागत कर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें