Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा,श्रीराम मानस यज्ञ कोठिया में प्रारंभ

Aditi News Team

Sat, Feb 20, 2021


गाडरवारा। शुक्रवार को माँ नर्मदा जयंती से समीपी ग्राम कोठिया के पुण्य सलिला मां नर्मदा तट पर ब्रम्हदेव आश्रम वामन गुफा पंचवटी धाम के संत श्री 108 श्री जगदेव दास जी की सत्प्रेरणा से 23 वां 27 कुंडीय श्री राम मानस यज्ञ प्रारंभ हो गया है। 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले यज्ञ के प्रारंभ अवसर पर आश्रम से नर्मदा तट तक कलश यात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली गई जिसके उपरांत मां नर्मदा का पूजन एवं बड़ी संख्या में दीपदान किया गया। विदित हो की यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हवन पूजन, शाम 6 बजे यज्ञ आरती एवं दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन वृंदावन की साध्वी मुरलीका रामायणी एवं 21 फरवरी से 25 फरवरी तक सागर की साध्वी दीपेश्वरी रामायणी को प्रवचनों हेतु आमंत्रित किया गया है। यज्ञ के अंतिम दिन 27 फरवरी को पूर्णाहुति, कन्याभोज व भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से यज्ञ में उपस्तिथि होकर पुण्य लाभ लेने की अपील यज्ञ समिति द्वारा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें