Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: गाडरवारा पलोहा बड़ा में बह रही है शिव महापुराण की ज्ञान गंगा

Aditi News Team

Mon, Feb 22, 2021

गाडरवारा। पलोहा बड़ा ग्राम की प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान जी के कृपा पात्र पंडित श्री नरेश जी अवस्थी के सानिध्य में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथावाचक पंडित श्री रामनाथ जी शास्त्री द्वारा कथा का सुमधुर वाचन किया जा रहा है ।गत दिवस शास्त्री जी ने सती प्रसंग एवं शिव विवाह की कथा सुनाई। ग्राम में शिवजी की बारात निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रतिदिन पाठाचार्य पं.रामकुमार जी शास्त्री पं.प्रदीप शुक्ला , पं.सचिन मिश्रा , पं.आनंद सुदर्शनाचार्य दीक्षित,  पं.हितेश दुबे पं.अभिषेक अवस्थी के द्वारा मंदिर में पूजन कार्य कराया जा रहा है ।शिव महापुराण कथा का विश्राम एवं ब्राह्मण सम्मान 25 फरवरी को तथा भंडारा 26 फरवरी को आयोजित किया गया है ।पं. गजेंद्र प्रसाद अवस्थी, पं.केशव प्रसाद पं.अशोक कुमार पं.संतोष कुमार पं.रमाकांत पं.सचिन पं.मनोज अवस्थी, डब्बू महाराज संजय अवस्थी पं. रऊ महाराज एवं अवस्थी परिवार ने सभी से कथा श्रवण एवं भंडारे में उपस्थिति की प्रार्थना की है।

Tags :

जरूरी खबरें