Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: गाडरवारा, बुद्ध पूर्णिमा पर ताज कृपा दरबार में भंडारे एवं माँ नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर आए पवन पटेल का सम्मान

Aditi News Team

Tue, May 17, 2022
गाडरवारा।सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपादरबार गाडरवारा में वैशाख की बुध्द पुर्णिमा के अवसर पर सेवा पूजा अर्चना करते हुए परमहंसी महासंत श्रीदादाजी केशवानंदजी महाराज धूनीवाले, गजानन महाराज शेगांव, शिर्डी साईंबाबा एंव भारत भूमि पर जन्मे सुफी संत ताजुल औलिया को फूल माला चंदन इत्र प्रसादी फूल-माला परम्परागत रूप से भेंट करते हुए दरबारी रामकुमार मेहरा ने सभी संतो को एक सौ एक विल्वपत्र की मालाएं अर्पित की गई।विल्वपत्र की माला बडे ही जतन से बनाना पडती है, श्री मेहरा लगभग बीस बर्ष से समय समय पर विल्वपत्र की माला अर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम के व्दितीय चरण शहनाई वादन संध्या का आयोजन किया गया और वही दुसरी ओर माँ नर्मदा - परमहंसी भंडारा किया गया जिसमें श्रृद्धालु जन व बच्चे शामिल हुए। बुध्द पूर्णिमा कार्यक्रम की श्रृंखला में नगर के उत्साही - धर्मानुरागी, पवन पटेल जिन्होंने हाल ही में 93 दिवस में लगभग 3600 किलोमीटर की पैदल मंगलमय माँ नर्मदा परिक्रमा करते हुये सर्व मंगल की कामना एवं भारत के विश्व गुरु और मानवता के लिए प्रार्थना यात्रा सम्पन्न की थी। इसके लिए दरबार में परम्परागत योजना के तहत पवन भाई का पुष्प माला चंदन एंव नारियल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पवन भाई ने परिक्रमा यात्रा के संस्मरणों को बताते हुए कहा कि मां नर्मदा जी कृपा हमें साक्षात अनुभूत होती है माँ की शरण में व्यक्ति अपने लिए नहीं सबके मंगल के लिए जाता है। परिक्रमा मार्ग लोगों को परिक्रमा वासियों का पल पल इंतजार रहता है और आत्मीय रुप से सभी का ध्यान रखकर सेवा किया करते थे। परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाली सभी स्थानों पर बहुत स्नेह और सम्मान मिला। यही हमारी संस्कृति और जीवन पद्धति व संस्कारों का उच्चतम संगम परिलक्षित होता है। सर्वधर्म समभाव ताज कृपा दरबार के संस्थापक और मां नर्मदा जी परमहंसी संतों के अनन्य भक्त राष्ट्रवादी स्वर्गीय श्री नासिर साहब को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राव पवन सिंह अल्ताफ बोहरा, मौलवी साब महेश नेमा अशोक मोलासरिया हेमन्त परचानी, सुरेन्द्र सोनी, लखन पटेल,सुरेन्द्र साहु राजेश शर्मा गुट्टटी संजय पटैल भैसा वाले टनटूदादा प्रधान अर्चक, विमलेश प्रजापति, रामकृष्ण श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, श्रीमती कामिनी निगम, देवेन्द्र पालीवाल, योगेश साहू, अनिल कुर्मी रुपेश परचानी,आदि जन उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें