Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

: गाडरवारा, शंकराचार्य जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Sep 15, 2022
शंकराचार्य जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षक व ध्वजवाहक थे शंकराचार्य जी - मुकेश बसेड़िया गाडरवारा।  धर्म सम्राट , जगतगुरु परम पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामीश्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराजश्री के 11 सितंबर ब्रहालीन व 12 सितंबर को समाधिस्थ होने पर एम पी ई बी कालोनी के श्री हनुमान मंदिर में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कालोनीवासियो के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पं बालाराम शास्त्री,पं सत्यनारायण जी शास्त्री , पं राघवेंद्र भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन कर महाराजश्री का पूजन किया गया। तदोपरांत सभी भक्त जनों ने मिलकर सामूहिक श्रीराम नाम संकीर्तन किया तथा वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा महाराज श्री को गीता पाठ सुनाया। सभी भक्तों ने मिलकर शांति पाठ करते हुए शंकराचार्यजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने ब्राह्मणों को तिलक लगाकर उन्हें गीताजी,शिव आराधना स्त्रोत,श्रीफल , प्रदान कर आशीर्वाद लिया उपस्थित बच्चों को लेखन सामग्री व सभी भक्तों को धार्मिक पुस्तकें प्रदान की। उपरोक्त अवसर पर बालाराम शास्त्री, सत्यनारायण शास्त्री, राघवेंद्र भार्गव, अरुण तिवारी, महेश तिवारी, यज्ञद्दत पचौरी, पवन राजोरिया, संतोष पचौरी, रमाकान्त शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, अनिल पचौरी,राधेश्याम सराठे ,राव सुरेंद्र सिंह ,भागवेन्द्र ममार, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ पटेल, वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, राजेन्द्र गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा,दंगल सिंह पटेल, अर्जुन सिंह पटेल,राजेन्द्र विश्वकर्मा,उत्तम मेहरा, जी ड़ी गोलंदाज,ओंकार वर्मा, शंभु विश्वकर्मा, राम सेवक प्रजापति, पवन साहू, प्रिंन्स बसेड़िया,व अन्य वरिष्ठजनों तथा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व बच्चो की गरिमामयी उपस्तिथि रही।कार्यक्रम का आयोजन व संचालन समाजसेवी मुकेश बसेड़िया व आभार हनुमान मंदिर  के वरिष्ठ पुजारी राघवेंद्र भार्गव ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें