Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: जया किशोरी जी की श्रीमद भागवत ग्राम परसवाड़ा मे 09 मई से 03 मई से 16 मई तक रामलीला का भी आयोजन

Aditi News Team

Fri, Apr 29, 2022
जया किशोरी जी की श्रीमद भागवत ग्राम परसवाड़ा मे 09 मई से 03 मई से 16 मई तक रामलीला का भी आयोजन गोटेगांव जिले में पहली बार सात दिवसीय भागवताचार्य अध्यात्म प्रवक्ता जया किशोरी जी द्वारा 09 मई से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की व्यापक तैयारी को लेकर आयोजक आयोजककर्ता सतेन्द्र पटैल जी सहित समस्त ग्रामवासियों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अवगत कराया कि विगत 5 वर्षों से हम जया किशोरी जी की कथा को लेकर प्रयास कर रही थे। एक बार तारीख मिल चुकी थी,लेकिन कोरोना के कारण निरस्त हो गई। यह तारीख 09 मई को होने वाली कथा के पीछे हमारा एक ही उद्देश्य कोरोना काल में हुए दिवंगतो की आत्मशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हो एवं सभी देशवासियों को विपदा से बचाएं इस हेतु इस कथा का आयोजन हो रहा है। ग्रामवासियों के सहयोग एवं साथ को लेकर यह कथा आयोजित की जा रही है। 09 मई से प्रारंभ होने वाली यह कथा 16 मई तक ग्राम परसवाड़ा(खोबी) श्रीराम जानकी मंदिर के सामने सांकल रोड पर प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक चलेगी। 09 मई को कथा के पूर्व प्रात: 9 बजे कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी एवं भव्य कथा के साथ रामलीला का आयोजन 03 मई 2022 से 16 मई तक सायं 7:30 से रात्रि 10:30 बजे तक श्री निर्गराज आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन द्वारा रामलीला मैं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे कथा के मार्गदर्शक पंडित प्रमोद तिवारी जी एवं आयोजन कर्ता समस्त ग्रामवासी,क्षेत्रवासी हनु सत्येंद्र पटेल ग्राम परसवाड़ा।

Tags :

जरूरी खबरें