Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: दमोह हटा,दयोदय प्रतिभा स्‍थली में गूंजे हटा का दिव्‍यघोष,उपकाशी हटा के करीब ३०० श्रावक आचार्य श्री के दर्शनार्थ दयोदय प्रतिभा स्‍थली जबलपुर पहुंचे,

Aditi News Team

Wed, Sep 22, 2021


दमोह (हटा)सूर्योदय के साथ ही आचार्य भक्ति में सभी लीन हो गये थे, बालिका मंडल ने पं. प्रवीण जैन सोनू के मार्गदर्शन में दिव्‍यघोष किया, हटा बालिका एवं महिला मंडल के द्वारा प्रातः वंदना भजन प्रस्‍तुत किया गया ।पर्वराज पर्यूषण पर्व के समापन पर दयोदय जिनालय से श्रीजी का विमान निकला जिसके आगे हटा के ही युवा मण्‍डल के सदस्‍य दिव्‍यघोष लेकर जा रहे थे, आचार्य श्री जब मंदिर जी के लिए निकले तो नगर के युवाओं ने घेरा बनाकर सहयोग किया ।
सुबह आचार्य श्री के पूजन व प्रवचन के दौरान हटा सकल जैन समाज के द्वारा चातुर्मास कमेटी के अध्‍यक्ष सेठ दीपक जैन द्वारा आचार्य श्री को श्रीफल भेंट करते हुए बताया कि हटा नगर की वसुंधरा चालीस साल से आचार्य श्री का टकटकी लगायें इंतजार कर रही है, आचार्य श्री हटा पधारों, इसी के साथ नगर के चारों मंदिरों के अध्‍यक्ष, प्रतिनिधियों ने भी श्रीफल समर्पित किया।बालिका मंडल के द्वारा प्रवचन के पूर्व आर्यिका गुणमति माता जी द्वारा रचित गुरूपूजा की संगीतमय प्रस्‍तुती दी, आहारचर्या देखने का लाभ भी सभी ने उठाया, सेठ दीपक, पं. प्रवीण, प्रकाश बाकल, हेमकुमार, नरेन्‍द्र, अरूण, राकेश, अनिल आदि ने आचार्य श्री को श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन बडा मंदिर एवं आदिनाथ त्र्मूर्ति मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में प्रतिमा स्‍थापना की बात करते हुए मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया।जबलपुर जाने के लिए सारथी बनने का सौभाग्‍य छोटू जमुनिया, निर्मल सूरज जैन बम्‍होरी वाले, हेमकुमार, विधि प्रवीण मुम्‍बई, गौरीशंकर जैन, अतुल जैन को मिला।यात्रा में शाह लक्ष्‍मी जैन, सिंघई शीलचन्‍द्र, कमलेश डेरी, जयकुमार जलज, संतोष जैन, यशवंत जैन, शैलू दिवाकर, सुरेन्‍द्र, हरेन्‍द्र एडवोकेट, पदम जैन, विपुल एडवोकट, विपिन, दीपेश, नवीन, बाहुवली, आदित्‍य, सौरभ, समीर, प्रभांशु, अंचल, राकेश, चक्रेश आदि का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें