Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

: नरसिंहपुर,नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 14 मई तक निकलेगी सामूहिक प्रभात फेरी,6 स्थानों से निकलेगी अलग- अलग प्रभात फेरी

Aditi News Team

Wed, May 11, 2022
नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 14 मई तक निकलेगी सामूहिक प्रभात फेरी,6 स्थानों से निकलेगी अलग- अलग प्रभात फेरी नरसिंहपुर।14 मई को भगवान नरसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर में 12 से 14 मई तक नगर गौरव दिवस के तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 12 से 14 मई तक प्रतिदिन प्रात: 5.30 बजे से रामधुन मंडलियों की सामूहिक प्रभात फेरी 6 रामधुन क्षेत्रों से अलग- अलग निकाली जायेगी। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करेगी। रामधुन प्रभात फेरी स्टेशन क्षेत्र के लिए शिव मंदिर से शुरू होकर गयादत्त एवं कृष्णा वार्ड होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी रामधुन मंडल स्टेशन के श्री सतीश पंडा होंगे। इसी तरह राम मंदिर से पटैल वार्ड के क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी राम मंदिर से शुरू होकर राम वार्ड, गांधी वार्ड, तिलक वार्ड, शिवाजी वार्ड, बजरंग वार्ड, इंदिरा वार्ड, बेलापुरकर वार्ड एवं पटैल वार्ड होते हुए वापस राम मंदिर पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी सुदामा रामधुन मंडल के श्री रमेश जाटव होंगे। इतवारा बाजार बाहरी रोड क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी शिव मंदिर (सेठी महाराज) से शुरू होकर कामथ वार्ड, आजाद वार्ड, मुशरान वार्ड व शहीद भगत सिंह वार्ड होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी श्री मन्नू यादव होंगे। हाऊसिंग बोर्ड सदर मढ़िया क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी सदर मढ़िया से शुरू होकर शंकराचार्य वार्ड, रानी अवंती बाई वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, शास्त्री वार्ड, राजीव वार्ड व सिविल लाईन होते हुए वापस सदर मढ़िया पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी श्री केएल साहू होंगे। इसी प्रकार नरसिंहपुर क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी बूढ़े नरसिंह मंदिर किसानी वार्ड से शुरू होकर नेहरू वार्ड, शंकर वार्ड, निरंजन वार्ड, महाजनी वार्ड, नरसिंह वार्ड, संजय वार्ड, पाठक वार्ड व किसानी वार्ड होते हुए वापस बूढ़े नरसिंह मंदिर पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी नरसिंह प्रभात फेरी के श्री नीलेश जाट होंगे। नरसिंहपुर क्षेत्र के लिए रामधुन प्रभात फेरी शंकर मंदिर महोबिया मोहल्ला से शुरू होकर नेहरू वार्ड, शंकर वार्ड, निरंजन वार्ड, महाजनी वार्ड, नरसिंह वार्ड, संजय वार्ड, पाठक वार्ड, किसानी वार्ड व शास्त्री वार्ड होते हुए वापस शंकर मंदिर पहुंचेगी। इस क्षेत्र की प्रभात फेरी के प्रभारी नरसिंह प्रभात फेरी के श्री हरीश महोबिया होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें