Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

: नरसिंहपुर कलेक्टर एवं एसपी ने किया गौपूजन

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

नरसिंहपुर, कलेक्टर वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ केके भार्गव ने करेली विकासखंड के ग्राम गिधवानी में बनाई गई गौशाला में सोमवार को गौपूजन किया। मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत बनाई गई इस गौशाला में 100 से अधिक गौवंशों को रखा गया है। इस गौशाला का संचालन प्रतिभा स्वसहायता समूह द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा है। अधिकारीद्वय द्वारा इसकी प्रशंसा की गई।
         ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त गौशाला के निर्माण से अब गौवंश द्वारा फसलों को नुकसान नहीं होता है। बेसहारा मवेशियों को आश्रय मिल गया है। सरपंच श्री भागचंद्र वंशकार द्वारा बताया गया कि गौवंश के लिए ढाई एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है, जिसमें बरसीम लगाई जायेगी, जो इनके लिए चारे के रूप में उपयोग होगी। गौशाला बनने से ग्रामवासियों द्वारा मवेशियों के लिए पृथक से चारा प्रदान करने की व्यवस्था के लिए सहर्ष हामी भरी गई है।
         अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि कुपोषण को दूर करने गाय के दूध का भरपूर उपयोग हो सकता है। गाय का गोबर कृषि के लिए संजीवनी है, इसका उपयोग खाद बनाने में कर रासायनिक खाद के उपयोग को कम किया जा सकता है। गोबर से बड़े स्तर पर गौ- कोष्ठ का निर्माण और उपयोग कर लकड़ी के प्रयोग को कम किया जा सकता है। जंगलों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चारागाह के लिए फेसिंग की भी व्यवस्था शीघ्र की जाये। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भुगवारा में गौशाला निर्माण किये जाने की मांग की गई, जिस पर कलेक्टर वेद प्रकाश ने राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश मौके पर दिये। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अरजरिया, सचिव, पटवारी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें