Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: ईद के मौके पर देश में अमन चैन की मांगी दुआ

Aditi News Team

Mon, Mar 31, 2025
  • *खुशियों के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार ,लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद*
Kamarrana https://youtu.be/ifrCYq9PsaU?si=6WVf5s1fjWu15rEY *देवरी रायसेन*__ *नगर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक दे रहे थे।* देशभर के साथ ही रायसेन जिले के नगर देवरी में सोमवार को ईद उल फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर की तीन मस्जिदों के सभी नमाजी सुबह 7:00 ईदगाह हिल्स पहाड़ी पर पहुंचे वहां पर मुफ्ती नूर मोहम्मद कासमी ने नमाजे ईद पढ़ाई पढ़ाई और देश में अमन चैन की दुआ मांगी । नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही मस्जिद और ईदगाह में रौनक देखने को मिली लोग नए कपड़े पहन कर छोटे-छोटे बच्चों के साथ रंग बिरंगी टोपिया पहनकर ईद की नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। *भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं* -------नमाजे ईद के बाद नगर परिषद की ओर सेशरबत का इंतजाम किया गया था। ईदगाह पहाड़ी से नीचे आते ही नगर परिषद के सामने ठंडे पानी और शरबत सभी को दिया गया। और साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी एडवोकेट राधेलाल रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, एवं मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, पत्रकार अवधेश गुप्ता एवं साथियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी ।

Tags :

जरूरी खबरें