Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: गाडरवारा,रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आज दंत परीक्षण कैंप

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
गाडरवारा, रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा आयोजित आज दंत परीक्षण कैंप गाडरवारा! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा गोदीत गंज प्राथमिक शाला एवं टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए आज नि:शुल्क दंत परीक्षण कैंप का आयोजन दिनांक 14/07/ 2023 को समय सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक टाउन स्कूल में एवं 12:30 बजे से 2:00 बजे तक गंज प्राथमिक शाला में किया जा रहा है। जिसमें दोनों स्कूल के सभी बच्चों को नि:शुल्क ब्रश,पेस्ट किट एवं परीक्षण उपरांत दवाएं दी जाएंगी! एवं उन्हें दांतो से संबंधित बीमारियों के बारे में एवं दांतो को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है बताया जाएगा। जिसमें दोनों स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के मार्गदर्शन में रोटेरियन डॉक्टर श्री यागेश तिवारी व उनकी टीम द्वारा नेतृत्व किया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा ने सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में स्कूल पहुंचाने का प्रयास करें ।

Tags :

जरूरी खबरें