Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित और उनकी टीम के साथ ख्रास बैंड देगा अपनी प्रस्तुति

सेक्टर-125 में आग की चपेट में आईं 5 से 6 दुकानें,

कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

: गाडरवारा, ताज कृपादरबार में सालाना उर्स का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Aug 20, 2022
ताज कृपादरबार में सालाना उर्स का आयोजन गाडरवारा ।गत दिवस जिले की सर्व धर्म समभाव की भावना मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत स्थली ताज कृपादरबार चिरहकला भटेरा मार्ग पर सालाना उर्स का आयोजन दो वर्षों बाद संस्थापक नासिर मासाब के व्दारा स्थापित परम्परा के अनुसार सदैव की भांति संरक्षक प्रभाकर रावजी डहाके के मार्गदर्शन और मुख्य आतिथ्य मै सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरकार ताजुल औलिया, व दरबार में नित्य प्रतिदिन परमहंसी महासंत दादाजी केशवानंदजीधूनी वालो छोटे सरकार, शिर्डी साईंबाबा, गजानन महाराज शेगांव, रामकृष्ण परमहंस, काशीनाथ नन्हा, सिध्द मातेश्वरी और मंझले सरकार को फूल-माला, चंदन, इत्र और सेहरा बंदी की गई ।उपरांत देश, प्रदेश सहित अखिल विश्व में अमन-चैन, भाईचारा, सौहार्द के साथ साथ सुख समृद्धि और मानवीय मूल्यों को ऊंचाइयों पर पहुंचे ऐसी जनभावनाओं के लिए प्रार्थना की गई । वही दुसरी ओर सत्य साईं सेवा समिति गाडरवारा के सदस्यों ने सर्व धर्म समभाव के भाव प्रधान भजनों का गायन किया / उपरोक्त पुजा अर्चना उपरांत महासंतो की शान में विशाल भंडारा किया गया जिसमें दरबार क्षेत्र के बच्चों, निवासियों, नगर के श्रध्दालु जनो, संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब के अनुयायी मित्रों - शुभचिंतकों - सभी वर्गों के लोग शामिल हुए, । कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र शहनाई वादन भी लम्बे समय तक सरकार ताजुल औलिया की याद में हुआ ।मंत्रमुग्ध कर देेने वाली शहनाई की सुरो को उपस्थित जनो ने तन्मयता के साथ सुना/ कार्यक्रम में पूरे समय बाकी शरीफ नागपुर के अध्यक्ष एवं संरक्षक गाडरवारा प्रभाकर रावजी डहाके ने उपस्थित होकर हर भक्त के लिए मंगल कामना की,श्री नारायण जी गिरी , भी साथ थे ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दरबारियों सर्व श्री महेश नेमा, टनटूदादा प्रधान अर्चक, सुरेन्द्र साहु शुभम स्टील, राव पवनराव साब , अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र सोनी,एम एस मेहरा बडे बाबू हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, परषोत्तमदास पलोड, प्रणव पाराशर, मुलायम सिंह केवट, सगीर भाईजान, रामकृष्ण श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, प्रहलाद अखिलेश चौरसिया, अशोक झारिया, अल्ताफ हूसैन बोहरा, सादिक बोहरा, अब्बास बोहरा विमल जैन पप्पू, विमलेश सेन सालेचोका,अनिल कुर्मी, श्रीमती कामिनी निगम, आदि का सक्रिय रूप से योगदान रहा ,कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें