Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: मंडला ,ध्यान, प्राणायाम और आसन से मन-तन की शुद्धि: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम नेहरू पार्क में मनाया गया

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
ध्यान, प्राणायाम और आसन से मन-तन की शुद्धि: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम नेहरू पार्क में मनाया गया 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा योग सत्र आयोजित किया गया। नेहरू उद्यान मंडला में आयोजित इस योग सत्र में विशिष्ट वक्ता एवं समन्वयक स्वामी शारदानंद जी ने योग के प्रति जागरूक करते हुवे अपने उद्बोधन में बताया कि इस दिन पृथ्वी की दृष्टि से सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा (उत्तर से दक्षिण) की ओर बढ़ना शुरु करता है। इस दौरान सूर्य की किरणें अधिक समय तक धरती पर पड़ती हैं। इसलिए इस दिन सूर्य न केवल जल्दी उदित होता है, बल्कि देर से ढलता है। यह दिन पूरे वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। दीर्घ दिन पर मानव कैसे दीर्घायु हो, यही 21 जून पर योग-दिवस का खास संदेश है। साथ ही, प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होने के कारण इस दिन योग द्वारा मानव को प्रकृति का विशेष सहयोग प्राप्त होता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग द्वारा शरीर, मन और प्राण की शुद्धि और परमात्मा की प्राप्ति के लिए आठ प्रकार के साधन बताए हैं, जिसे अष्टांग योग कहा जाता है। योग के ये आठ अंग हैं यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा और समाधि। मन और तन को संतुलित रखने का एकमात्र साधन ध्यान योग है। ध्यान योग के माध्यम से हम अपने चित्तवृत्तियाँ का निरोध करते हुवे परमात्मा जुड़ सकते हैं। स्वामी गोपालानंद जी ने ध्यान, योगासन एवं प्राणायाम से होने वाले लाभों से अवगत कराया। इस योग सत्र को श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, महिला योग समिति जिला अध्यक्ष एवं योग शिक्षिका श्रीमती अर्चना देशमुख तथा योग शिक्षिका श्रीमती लीना सोनवानी ने संपन्न कराया।

Tags :

जरूरी खबरें