Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा,नगर में निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ 

Aditi News Team

Fri, Jun 27, 2025
नगर में निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ  गाडरवारा। बीते शुक्रवार को नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भक्तिभाव से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय जगदीश मंदिर से हुआ जहाँ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहिन सुभद्रा की विधिवत पूजन अर्चना कर उन्हें रथ पर विराजमान किया गया। रथयात्रा बाजे गाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो पुरानी गल्लामंडी, झंडा चौक, चौकी मोहल्ला, चाँवड़ी, पानी की टंकी,पलोटनगंज से होती हुई मालगुजार मोहल्ले में जाकर समाप्त हुई। यात्रा में जगह जगह श्रद्धांलुओं ने पूजन अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। यात्रा के दौरान श्रद्धांलुओं में रथ खींचने की होड़ मची रही।रथ यात्रा में नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही। सम्पूर्ण यात्रा में मीठे चांवल प्रसादी का वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें