39.1 C
Bhopal
April 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

गाडरवारा,गौ सेवा सम्मान समारोह 17 मई को आयोजित

गौ सेवा सम्मान समारोह 17मई को आयोजित

गौ सेवा के क्षेत्र में कार्यरत गौ सेवा समीति के द्वारा गाडरवारा क्षेत्र में संचालित समस्त गौ शालाओं के संचालकों,,गौ शाला संचालन समिति प्रमुख, एवं गौ सेवा के कार्य में सहभागी सामाजिक बंधुओं तथा गौ शालाओं से जुड़े पशुपालन विभाग के नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों का सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज गौ सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा 17 म ई 2023 बुधवार को सायं 5 वजे से रायल पैलेस में आयोजित है।

कार्यक्रम स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज (केबिनेट मंत्री) अध्यक्ष मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड की अध्यक्षता में एवं विनीत माहेश्वरी, श्रीमती साधना सथापक, गौतम पटेल, हरिप्रताप ममार,  शिवाकांत मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित है।।

जिला गौ संवर्धन समिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि यह सम्मान किसी व्यक्ति या संस्था का नहीं है अपितु हमारी आराध्य गौमाता का सम्मान है।यह सम्मान समारोह हम सभी के लिए इस सेवा क्षेत्र में कार्य करने प्रेरक बनेगा। गौ सेवा समिति ने इस क्षेत्र में सभी का सम्मान करने का यह नवाचार प्रयास किया है।

गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त बंधुओं कीउपस्थिति हेतु आग्रह किया है।

Aditi News

Related posts