33.1 C
Bhopal
May 1, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

जनसुनवाई में आए 102 शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 13-6-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

 

जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 102 शिकायतें थी। कुछ वृद्धजनों की शिकायतें परिवार से संबंधित थी, जिसे आस्था अभियान के तहत काउंसलिंग कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु सभी को आश्वस्त किया गया।

 

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पूर्व में जनसुनवाई मे की गयी शिकायतों की समीक्षा स्वयं की जा रही है।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर उपस्थित रहे।

Aditi News

Related posts