29.3 C
Bhopal
April 28, 2024
ADITI NEWS
व्यापार समाचार

नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने धान खरीदी केन्द्रों का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इमलिया कामती, मेख, खमतरा और मानेगांव धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों से चर्चा भी की और पूछा कि धान खरीदी करने में कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि एफएक्यू गुणवत्ता का धान खरीदी केन्द्र पर ही आयें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। खरीदी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
         खरीदी केन्द्रों के मैनेजर, नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केन्द्रों पर आने वाले पंजीकृत किसानों से एकदिन पहले फोन पर भी चर्चा करें। धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Aditi News

Related posts