29.1 C
Bhopal
May 17, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 6-2-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

 

जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 79 शिकायतें थी।

 

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई मंे प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

 

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया, प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटेल उपस्थित रहे।

Aditi News

Related posts