Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: गाडरवारा पुलिस ने 16 वर्षीय अपृहत नाबालिग बालिका को जिला कटनी से दस्तयाव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Aditi News Team

Fri, Jan 22, 2021

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के श्री अजय सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को सफलता 16 वर्षीय अपृहत नाबालिग बालिका को जिला कटनी से दस्तयाव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थाना गाडरवारा अंतर्गत राजेन्द्र बाबू बार्ड, गाडरवारा निवासी प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताये कही चली गयी है जो वापस नही आयी है एवं उसके संबंध में अपने सभी रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों में तलाश कर लिया है किंतु कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 194/2016 धारा 363 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर जांच तलाश प्रारंभ की गई थी जो तलाश करने पर नही मिल पा रही थी।
मामला लंबे समय से लंबित होने पर गठित की गयी थी विशेष टीम, अपृहता की सूचना देने वाले को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की गयी थी घोषणा:-
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा प्रकरण की समीक्षा उपरान्त पाया कि प्रकरण में लंबे समय से नाबालिग की दस्तयाबी नही हो सकी है। प्रकरण लंबित होने एवं अपहृता के संबंध में जानकारी नही मिलने पर मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, अनु. अधिकारी पुलिस श्री ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय सनकत, उनि जयावती कुरोपे, आरक्षक शुभम चैाधरी की विशेष टीम गठित कर अपृहता की पतासाजी कर दस्तयावी हेतु निर्देश दिए गए थे। प्रकरण में नाबालिग बालिका की सूचना देने वाले एवं दस्तयाबी हेतु 3 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी थी।
अपृहता को जिला कटनी से दस्तयाव कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है:-
नाबालिग अपृहता की पतासाजी एवं दस्तयावी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय कर एवं स्थानीय लोगो से जानकारी एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि अपृहता वर्तमान मे रधुनाथगंज, जिला कटनी में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा अनुमति उपरान्त जिला गाडरवारा पहुचकर अपृहता को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त की गयी। नाबालिक अपृहता को दस्तयावी उपरान्त उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
अपृहता की पतासाजी एवं दस्तयावी हेतु किया गया था नगद पुरस्कार घोषित:-
नाबालिग अपृहता की पतासाजी कर दस्तयाव करने वाली थाना गाडरवारा पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें