Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन संपन्न

: भारती के पति के पति हर्ष को भी किया गिरफ्तार,घर में मिला 86.5 ग्राम गांजा बरामद

Aditi News Team

Sat, Nov 21, 2020

मुंबई कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति को भी पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिन में NCB ने जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर रेड डाली थी. छापेमारी के बाद NCB ने पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया था ।

NCB ने अपने बयान में कहा है कि कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एंटी ड्रग एजेंसी ने कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया है. जिसके बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और हर्ष लिम्बाचिया की जांच चल रही थी. 

कई घंटों की पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के पति कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NCB को तलाशी के दौरान भारती सिंह के घर से गांजा समेत कुछ मादक पदार्थ भी बरामद किया. NCB ने बताया है कि एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं.

Tags :

जरूरी खबरें