: शाहनगर पुलिस ने अन्तर्जातीय गिरोह मेवाती ठग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद की 60 हजार रूपये की राशि
Aditi News Team
Thu, Jun 6, 2024
जितेन्द दुबे, अदिति न्युज नैटवर्क पन्ना
शाहनगर पुलिस ने अन्तर्जातीय गिरोह मेवाती ठग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद की 60 हजार रूपये की राशि
लोगों से रिश्ते बनाकर मोबाइल पर करते आनलाईन ठगी
सारंगपुर निवासी युवक के जीजा बनकर बहन की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर हङपे थे 1 लाख रूपये*
पन्ना पुलिस आधिक्षक श्री साई कृष्णा एस. थोटा ने शाहनगर पुलिस को बधाई देते हुये 10 हजार की राशी देने की घोषणा की है
शाहनगर नि . प्र. शाहनगर पुलिस ने अन्तर्जातीय गिरोह मेवाती ठग के 2 सदस्यों को किया है जो लोगों को फोन पर उनके रिश्तेदार बताकर अपने खाते मे पैसा जमा करा लेते थे ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत सारंगपुर गांव मे जहां 02 मार्च 2024 को फरियादी रामदास पिता जुगती प्रसाद प्रजापति निवासी ग सारंगपुर द्वारा थाना शाहनगर में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 29/02/24 को शाम करीब 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाइल में फोन लगाकर बोला गया कि मैं तुम्हारा जीजा (बहनोई) बात कर रहा हूँ । तुम्हारी बहिन की तबियत खराब है ।अस्पताल में भर्ती है ईलाज हेतु पैसों की अत्यंत आवश्यकता है । फोन पर आवाज सुनकर मुझे लगा कि मेरे ककरहटी वाले जीजाजी बात कर रहे है, विश्वास में आकर मैने उक्त व्यक्ति के बताये अनुसार 99 हजार 22 रूपये फोन पे के माध्यम से उक्त व्यक्ति को दे दिये थे । कुछ देर बाद मैने अपनी बहिन की तबियत पता करने के लिये बहिन के मोबाइल नम्बर पर फोन करके जानकारी पता किया तो पता चला कि मेरी बहिन अपने घर में है और स्वस्थ्य है यह जानकर मैने उक्त अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर पर फोन करके उससे अपना पैसा वापस माँगा तो उक्त व्यक्ति ने पैसा देने से मना करते हुये कहा कि मैं पैसे वापस नहीं करूँगा तुम्हें जो करना हो कर लो । इस तरीके से उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी करके छलपूर्वक कुल 99 हजार रूपये अपने बैंक खातो में डलवा लिये गये हैं । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना शाहनगर में अप.क्र. 64/24 धारा 419,420 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* - थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक रजनी शुक्ला द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं फरियादी के बैंक खाता से आहरित राशि को बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक रजनी शुक्ला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के सहायतार्थ कार्यवाही में सहयोग हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को आदेशित किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम एवं पुलिस सायबर सेल टीम द्वारा मिलकर अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु लगातार प्रयास किये गये । गठित पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों की जानकारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मामले में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 02 संदेही व्यक्तियों को ग्राम हजारीबास पोस्ट कांमा जिला डींग राजस्थान से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई । पुलिस टीम द्वारा पूँछताछ किये जाने पर उक्त संदेही व्यक्तियों द्वारा अपना अपना नाम मुशर्रफ पिता सुब्बन खान एवं जलीस पिता कासम मुसलमान बताये । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर उक्त दोनो संदेहियो द्वारा बताया गया हम दोनो लोग ने अपने एक अन्य साथी सालिम उर्फ सलीम पिता शब्बीर मुसलमान के साथ मिलकर पन्ना के रामदास प्रजापति को फोन पर जीजा बनकर बहिन के ईलाज के नाम पर करीब 1 लाख रूपये की धोखाधडी की थी । धोखाधड़ी के लिये नयी सिम एवं नये बैंक खाता सालिम उर्फ सलीम पिता शब्बीर मुसलमान ने उपलब्ध कराये थे जिसके एवज में फ्रॉड की गई राशि से सलीम ने अपना हिस्सा निकालकर हम लोगो को 70 हजार रूपये दिये थे । जिसमें हम दोनो लोगो ने 35-35 हजार रूपये बाँट लिये थे । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल कीमती करीब 8 हजार रूपये एवं दोनो आरोपियों से 30-30 हजार रूपये का मशरूका कीमती करीब 68 हजार रूपये का जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी अंतर्राज्यीय मेवाती ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य है जिनके द्वारा भारत के सभी प्रदेशो में भोले भाले लोगो को फोन करके रिश्तेदार या परिचित व्यक्ति बनकर इलाज के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है । मामले में एक आरोपी फरार है । आरोपियों से पूँछताछ पर अन्य जिलों एवं अन्य राज्यो के मामलों में भी खुलासा होने की प्रबल संभावना है ।
गिरफ्तार आरोपी - 1. मुशर्रफ पिता सुब्बन मुसलमान उम्र 22 साल निवासी हजारीवास थाना कामा जिला- डींग राजस्थान
2. जलीस पिता कासम मुसलमान उम्र 20 साल निवासी चाका दौला थाना कामा जिला - डींग राजस्थान
फरार आरोपी- 1. सालिम उर्फ सलीम पिता शब्बीर मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी हजारीवास थाना कामा जिला- डींग राजस्थान
जप्त सामग्री- पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल कीमती करीब 8 हजार रूपये एवं फरियादी के साथ की गई धोखाधड़ी में से दोनो आरोपियों से 30-30 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 68 हजार रूपये का जप्त किया गया है ।
*तरीका-ए-वारदात* - उक्त गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय मेवाती ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं । जिनमें से एक आरोपी जो मामले में फरार है उसके द्वारा धोखाधड़ी करने हेतु मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपियों को नये सिम कार्ड एवं नये बैंक खाता नम्बर उपलब्ध कराये जाते है जिसके एवज में वह फ्रॉड की गई राशि का 30 प्रतिशत पैसा अपने पास रखता है शेष राशि दोनो आरोपी आपस में बराबर - बराबर बाँट लेते है । उक्त आरोपियों द्वारा निम्न प्रकार के फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है -
1.फोन के माध्यम से लोगो को उनका रिश्तेदार/ परिचित बताकर ठगी ।
2. सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को सस्ता सामान देने के नाम ठगी ।
3. डेबिट/ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगो से ओ.टी.पी. पूँछकर ठगी ।
4. OLX पर सामान बेचने की गलत जानकारी साझा करके लोगो के साथ ठगी ।
5. बैंक खातों में KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी ।
सराहनीय योगदान - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक रजनी शुक्ला, पुलिस सायबर सेल प्रभारी उनि अनिल सिंह राजपूत, उनि मेघा मिश्रा, उनि अवधराज सिंह उइके, पुलिस सायबर सेल पन्ना से प्र.आर. राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी, आर. धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय एवं पुलिस टीम में शामिल प्र.आर. ईदुल बक्श, हेमन्त रावत, आर. दिनेश यादव, रविन्द्र अहिरवार, नीतेश असाटी, विनोद डाबर एवं बृजेन्द्र पायक का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को 10 हजार रूपये के ईनाम से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।
Tags :