Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: करेली पुलिस की गिरफ्त में आये दो व्यक्तियो के कब्जे से, 04 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 04 गाँजे के पेड वजनी 01 किलो 47 ग्राम जप्त

Aditi News Team

Tue, Jun 3, 2025
अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी- थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में आये दो व्यक्तियो के कब्जे से, 04 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 04 गाँजे के पेड वजनी 01 किलो 47 ग्राम जप्त ।  रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  नरसिंहपुर 3 जून जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है ।थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध गांजे के कारोबारी, 04 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 04 गाँजे के पेड वजनी 01 किलो 47 ग्राम जप्त - दिनांक 02.06.25 को करेली पुलिस टीम अपराध पतासाजी एवं भ्रमण हेतु करेली कस्बा में रवाना हुई थी तभी ड्रीम लैंड सिटी करेली पानी के टंकी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखा जिसके उपर संदेह होने पर उससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम गुड्डू उर्फ सत्यप्रकाश झारिया पिता दयाल सिंह झारिया उम्र 52 साल निवासी खिरिया थाना करेली का होना बताया उक्त व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में 04 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया एवं आरोपी गुड्डू झारिया से गाँजा के स्त्रोत के संबध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके हरवाहे रवि मेहरा द्वारा गाँजे का पेड लगाया था जिसके सुखने के बाद मैं इसे बेचने के लिये यहाँ खडा था और कुछ पेड़ अभी भी रवि मेहरा के पास रखे है तत्काल पुलिस द्वारा रवि मेहरा की तलाश पतासाजी की गयी जो खेत में बनी टपरियाँ में उपस्थित मिला जिसके पास 04 पेड मय पत्ती के मिले जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया गया । आरोपी गुड्डू उर्फ सत्यप्रकाश झारिया निवासी खिरिया एवं रवि मेहरा निवासी मोहद के विरुध्द अपराध क्र 492/25 धारा 8/20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । इनकी रही मुख्य भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक अनुराग पटेल, आरक्षक सुदीप बागरी,आरक्षक अभिषेक पटेल, आरक्षक सुनील रैदास, आरक्षक ईश्पाल मर्सकोले, आरक्षक सचिन पटेल की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें