: क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चुराये हुये हुये 17 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख 10 हजार रूपये के जप्त
Aditi News Team
Sun, Aug 10, 2025
क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
चुराये हुये हुये 17 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख 10 हजार रूपये के जप्त
*अपराध जिसमें गिरफ्तारी की गयी-*
थाना-माढोताल अपराध क्रमांक 558/2025 धारा 303(2) बीएनएस
इस्त. क्र. 02/2025 धारा 35(1) (5)बी.एन.एस.एस, 303(2) बी.एन.एस.
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
साजिद खान पिता जावेद खान उम्र 29 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के सामने वार्ड नम्बर 24 हनुमानताल
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढोताल श्री नीलेश दोहरे के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की टीम द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 17 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख 10 हजार रूपये के जप्त किये गये है।
थाना माढोताल अंतर्गत थाना मढोताल एव्र क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को दिनाक 08.08.25 को दौरान वाहन चैकिंग के एक बिना नम्बर की लाल कलर स्कूटी का चालक दीनदयाल चौक से पाटन बायपास की ओर जाते दिखा , जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम साजिद खान पिता जावेद खान उम्र 29 वर्ष निवासी म हनुमान मंदिर के सामने वार्ड नं. 24 थाना हनुमानताल का रहने वाला बताया जिससे वाहन के नंबर व दस्तावेज के संबंध में पूछताछ की गयी जिसने कोई भी संतोषजनक उत्तर नही दिया जो वाहन के चैचिस नंबर से चैक करने पर स्कूटी का नंबर एमपी 20 एसएन 1707 का होना ज्ञात हुआ जो थाना माढोताल पंजीबद्ध अपराध क्रमांक. 558/25 धारा 303 (2) में स्कूटी क्रं. एमपी 20 एसएन 1707 चोरी की होना पायी गयी। साजिद खान से सघन पूछताछ करने पर कचरा प्लांट के सामने उक्त लाल रंग की स्कूटी चोरी करना तथा इसके अलावा 16 अन्य दोपहिया वाहन चोरी कर चुराये हुये वाहनो को दीनदयाल बस स्टेण्ड मे खडा करना स्वीका करते हुये वाहनों के फर्जी आर सी कार्ड वा अन्य दस्तावेज तैयार करवाना बताया जिसके संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के कब्जे से लाल रंग की स्कूटी एवं अन्य चुराये हुये 16 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है जो आरोपी के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो से चोरी किये गये थे, चुराये हुये वाहनों के सम्बंध में पतासाजी करने पर थाना माढोताल, ओमती, विजय नगर, संजीवनी नगर, बेलबाग, ग्वारीघाट, गढा, गोहलपुर एवं गोसलपुर में 10 वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये है, शेष 7 वाहन मालिकों के सम्बंध मे पतासाजी जारी है।
आरोपी साजिद खान से बरामदगी की गयी वाहन की रिपोर्ट अन्य थानो मे दर्ज है जो इस प्रकार है -
01-थाना माढोताल के अपराध क्रमांक 558/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसएन 1707
02- थाना ओमती के अपराध क्रमांक 410/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसपी 9024
03- थाना ओमती के अपराध क्रमांक 60/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20एनएल8154
04 थाना विजयनगर के अपराध क्रमांक 98/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एन 1531
05-थाना बेलबाग के अपराध क्रमांक 227/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 एस डब्ल्यू 7594
06-थाना संजीवनी नगर के अपराध क्रमांक 07/25 धारा 303(3) बीएनएस-वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डी 1401
07-थाना ग्वारीघाट के अतर्गत चुराई गई वाहन क्रमांक एमपी 34 जेड ए 1997
08- थाना गढ़ा के अपराध क्रमांक 118/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड पी 0787
09 थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 229/24 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 8119
10- थाना गोसलपुर के अपराध क्रमांक 378/25 धारा 303(3) बीएनएस- वाहन क्रमांक एमपी 20 एसएम 8597
अन्य थाना क्षेत्र से चुराई गये
1. वाहन क्रमांक एमपी 20 एस टी 7496,
2. वाहन क्रमांक एमपी 20 एस आर 9774
3. वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड ई-4883
4. वाहन क्रमांक एमपी 20 एनयू 6659
5. वाहन क्रमांक एमपी 20 एसजेड 8582
6. वाहन क्रमांक एमपी 18 एमएच 9018
7. वाहन क्रमांक एमपी 20 एमआर -8893
उल्लेखनीय भूमिकाः- शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, आरक्षक निकेश, पुष्पराज, सचिन एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्र, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिह, हितेन्द्र रावत, आरक्षक प्रमोद सोनी, सत्येन्द्र बिसेन, प्रदीप टेकाम, रितेश शुक्ला, पंकज सिह, डीएसबी मे पदस्थ आरक्षक रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :