Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत

इस भीषण धूप और गर्मीं में- सुनसान खेत पर पैरा कि डेर पर- तडपती मिली नवजात

"आचार्य विद्यासागर निलय" का भूमिपूजन, शिलान्यास संपन्न हुआ

लगभग रकम 20 हजार 350 रूपये, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सट्टा पट्टी जप्त

भगवान परशुराम: धर्म संतुलन की ज्वाला और युग चेतना का शाश्वत स्वर

: ऑख में मिर्ची डालकर बैग छीनने तथा माढोताल अंतर्गत एक युवक से लूट के प्रयास की हुई घटनाओं का खुलासा 3 लुटेरे गिरफ्तार,

Aditi News Team

Fri, Aug 22, 2025
थाना भेडाघाट अंतर्गत कलेक्शन एजेण्ट की ऑख में मिर्ची डालकर बैग छीनने तथा माढोताल अंतर्गत एक युवक से लूट के प्रयास की हुई घटनाओं का खुलासा 3 लुटेरे गिरफ्तार, छीने हुये नगदी रूपयों में से कुल 64 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल, 3 मोबाईल घटना क्रमांक 1-थाना माढोताल में दिनांक 5/8/25 की सुबह एक व्यक्ति को कंटगी बायपास में मोटर सवार व्यक्तियो ने रोककर मारपीट कर चोट पहुंचाने से घायल को मेडीकल कालेज ले जाने की सूचना पर मेडीकल कालेज अस्पताल पहुंची पुलिस को संतोष मल्लाह उम्र 25 वर्ष निवासी रामघाट पिपरिया थाना शहपुरा ने बताया वह मजदूरी का काम करता है वह मैहर शरादा मंदिर दर्शन करने जा रहा था, सुबह 6-30 बजे कटंगी बायपास पहुंचा। उसी समय पीछे से एक काले रंग साईकिल सवार अज्ञात तीन लडके पास में आये एवं उसकी गाडी रोककर तीनो उतरकर पास आकर कहने लगे तेरे पास जितना पैसा है, निकाल और बैंग व मोबाईल छीनने का प्रयास किये लेकिन तीनों अज्ञात लडके सफल नही हुये तो नुकीले लोहे जैसे बस्तु से से उसके पेट में दाहिने तरफ मार कर चोट पहुंचा दी। रिपोर्ट पर धारा 309(6), 126(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   घटना क्रमांक-2 थाना भेडाघाट में दिनांक 13/08/25 की लगभग 20/30 बजे विष्णु पाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिण्डरई पांजी थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह वर्तमान पता गुरु कुल स्कूल के पीछे किराये का मकान धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंडसइंड बैंक से मर्ज भारत फाईनेंस कंपनी धनवंतरीनगर में संगम मैनेजर (कलेक्शन एजेंट) का कार्य करता है अलग अलग दिनो में अलग अलग जगहो में जाकर महिलाओ के समूह से कंपनी द्वारा दिये गये लोन की किश्त का कलेक्शन कर कंपनी में लाकर जमा करता है बुधवार के दिन थाना भेडाघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहदन, सिलुआ एवं जमुनिया मे बनाये गये समूहो से कलेक्शन करता है दिनांक 13/08/25 की सुबह लगभग 07/30 बजे अपनी हीरो कंपनी की मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 34 जेड एफ 1402 से धनवंतरी नगर से रवाना होकर ग्राम बहदन सेंट्रल आईडी वाले समूह से 25,508 रूपये का कलेक्शन किया बाद ग्राम बहदन सेंट्रल आईडी वाले समूह से 39,410 रूपये का कलेक्शन किया बाद ग्राम सिलुआ सेंट्रल आईडी क्रमांक 2814022 वाले समूह से 58,811 रूपये का कलेक्शन किया तत्पश्चात् ग्राम जमुनिया सेंट्रल आईडी वाले समूह से 13,920 रूपये का कलेक्शन किया इस प्रकार कुल कलेक्शन 1,37,649 रूपये कलेक्शन की रकम एवं कंपनी द्वारा प्रदाय किया गया सैमसंग कंपनी का टैबलेट , अंगूठा लगाने वाली बायो मैटिक मशीन एवं टैबलेट का सैमसंग कंपनी का चार्जर सभी सामान एवं कलेक्शन की गयी नगदी रकम कंपनी द्वारा प्रदाय किये गये काले रंग के बैग में रखकर कंधे में टांग कर मोटर साईकिल से सिलुआ से बहदन वाले मार्ग से होकर वापस कंपनी धनवंतरी नगर जा रहा था जैसे ही ग्राम सिलुआ बहदन रोड़ ईनायत भाईजान के खेत के सामने बहदन पहुंचा उस समय करीबन 12/30 बजे एक लड़का उम्र 25 से 30 वर्ष का रोड़ के सामने खड़ा होकर हाथ दिया और बोला मां की किश्त भी लेते जाओ, उसने कहा तुम्हारी मां का नाम क्या है तब तक उस लडके ने उसकी मोटर साईकिल की चाबी निकाल लिया और रोड़ के बांयी साईड से एक दूसरा लड़का जिसकी उम्र भी 25 से 30 वर्ष की रही होगी आया और उसकी आंख में मिर्ची डाल दिया और दोनो ने उसके साथ हाथ घूसो से मारपीट किया तथा उसका बैग जिसमें सामान एवं नगदी 1,37,649 रूपये रखे हुये थे बैग को छीन कर रोड़ के बांयी साईड में खड़ी उनकी काले रंग की मोटर साईकिल से बहदन की ओर भाग गये उनके द्वारा की गयी मारपीट से बांये पसली एवं सीने में अंधरूनी चोटे आई तथा आंख में मिर्ची पड़ने से जलन होने लगी खेत में भरे पानी से आंख धोने के बाद मोबाईल से कंपनी के ब्रांच मैनेजर को अवगत कराया । रिपोर्ट पर धारा 343/25 धारा-309 (6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री कमलेश चौरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सीसी टीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया । दिनॉक 21-8-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज के आधार पर चिन्हित लूट की घटना करने वाले संदेही युवक अंधुआ के सामने नहर पुलिया के पास मोटर सयकिल पर बैठे है। सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये से 3 युवक मोटर सायकिल पर बैठे दिखे जिन्हें घेराबदी कर पकडा तीनों ने नाम पता पूछने पर अपने नाम विष्णु पिता टीकाराम बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ, रामजी पिता राजेश चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अमवाही थाना तेंदूखेडा जिला दमोह वर्तमान पता सिलुआ भेडाघाट तथा अजय कोल उर्फ मरूआ पिता सूरज कोल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ बताये । तीनों से सघन पूछताछ करने पर तीनो ने माढोताल अंतर्गत कटंगी बाईपास पर एक युवक से मोबाईल एवं बैग छीनने का प्रयास करते हुये मारपीट करना तथा थाना भेडाघाट अंतर्गत बहदन पुल के पास कलेक्शन एजेण्ट के ऑख में मिर्च डालकर लूट की घटना करना स्वीकार किया। तीनो आरोपियों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर पाया गया कि तीनों ने मिलकर कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार घटना दिनॉक को विष्णु अपने घर से मिर्च पाउडर एवं मोटर सायकिल लेकर रामजी एवं अजय कोल के पास पहुंच एवं दोनों को अपनी मोटर सायकल में बैठाकर बहदन पुल पहुंचा जहॉ रामजी को अपनी मोटर सायकिल एवं अजय को मिर्च पाउडर देकर स्वयं पैदल गॉव आ गया व रैकी करते हुये कुछ देर बाद कलेक्शन एजेण्ट महिलाओ से कलेक्शन कर बहदन की ओर जाने लगा तो तो विष्णु ने रामजी को मोबाईल पर फोन कर बताया कि कलेक्शन एजेण्ट बैग टांगे हुये आ रहा है, जानकारी मिलने पर रामजी एवं अजय कोल ने कलेक्शन एजेंट को बहदन पुल के पास रोका तथा अजय उर्फ मरूआ ने एजेण्ट के ऑख में मिर्च पाउडर डाल दिया तथा दोनो ने मारपीट कर बैग छीन लिये एवं पास खडी विष्णु की मोटर सायकिल मे बैठकर वहॉ से भाग गये। छीने हुये बैग में नगद 1,37,649 रूपये एवं लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन रखी थी बैहदन पुल के पास लैपटाप, बायोमैट्रिक मशीन को फेंक दिये तथा शाम को छीने हुये रूपयों को आपस में बांट लिये। पूछताछ करते आरोपी विष्णु बर्मन से नगद 30 हजार रूपये, 1 ओप्पो कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एमपी 20 जेड व्ही 6031 , रामजी चौधरी से नगद 25 हजार रूपये एवं छीने हुये रूपयों में से 9 हजार रूपये में खरीदा हुआ 1 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त 1 मोबाईल, बैग, एवं अजय उर्फ मरूआ से नगद 9 हजार रूपये तथा घटना के वक्त पहने हुये कपडे, जूते जप्त किये गये।। आरोपियों को उपरोक्त प्रकरणों मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय भूमिका- कलेक्शन एजेण्ट की ऑख में मिर्च डालकर मारपीट करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले लुटेरों को पकड़ने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक तेज राम सिंह, आरक्षक हरीष, हरी, अरविंद, केवल, अंकित की सराहनीय भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें