Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: 4 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 34 हजार 780 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sun, Jun 1, 2025
क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेडा, थाना पनागर तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही 4 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 34 हजार 780 रूपये जप्त   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/ अपराध ) श्रीमति सोनाली दुबे, तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेडा, एवं थाना पनागर तथा थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा 4 सटोरिये के सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 34 हजार 780 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी बेलखेडा श्रीमति गाजीवती पुसाम ने बताया कि आज दिनॉक 31-5-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान मंदिर एवं आंगनवाडी के पास 2 व्यक्ति सट्टा लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राइ्रम ब्रांच एवं बेलखेडा की संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैण्ड मे दबिश दी गयी बस स्टैण्ड में हनुमान मंदिर के पास एवं आंगनवाडी के पास 1-1 व्यक्ति सट्टा लिखते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम संतोष सिंह पिता सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी पांडा दीवाला मोहल्ला बेलखेड़ा एवं मनोज सिंह पिता टाबल सिंह उम्र 28 साल निवासी पांडा दीवाला थाना बेलखेड़ा बताये दोनों के कब्जे से नगद 16 हजार 480 रूपये एवं 2 कैल्कुलेटर, सट्टा पट्टी जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह प्रधान आरक्षक सत्यसेन, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, प्रधान आरक्षक मन्नू सिंह, आरक्षक प्रदीप टेकाम, आरक्षक रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सोनी तथा थाना बेलखेडा के उप निरीक्षक नेतराम सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सोबरन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।   थाना प्रभारी पनागर श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मिली विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा बम्हनौदा में दबिश दी गयी जहॉ एक व्यक्ति सट्टा लिखते तथा कुछ लोगेा की भीड थी जो पुलिस को आता देख भागने लगे घेरांबंदी से सट्टा लिखने वाले को पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुजीत पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनोदा थाना बताते हुये पूछताछ करने पर राहुल साहू के कहने पर सटटा लिखना एवं सट्टे की रकम राहुल को पटला देना जिसके एवज मे राहुल साहू द्वार 6 प्रतिशत के हिसाब से उसे रूपये देना बताया, आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी 9800 जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये राहुल साहू निवासी पनागर की तलाश जारी है। उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिये को पकडने में सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा प्रधान आरक्षक सुतेद्र प्रधान, मोहन सिंह, राकेश बहादुर आरक्षक प्रदीप टेकाम, प्रमोद सोनी पंकज सिंह प्रीतम उपाध्याय तथा थाना पनागर के सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मैकेनिक जोन चाय के टपरे के पास एक व्यक्ति सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ पर अपना नाम शुभम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर बताया जिससे नगद 8500 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें