: मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया बेचते आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया 19 पुड़ियों में भरा 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 हजार रूपये का जप्त गांजा की पुड़िया बिकवाने वाले शुभम सोनकर की तलाश
Aditi News Team
Sat, Jul 27, 2024
मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया बेचते आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया
19 पुड़ियों में भरा 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 हजार रूपये का जप्त
गांजा की पुड़िया बिकवाने वाले शुभम सोनकर की तलाश
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बेलबाग की टीम द्वारा 100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुम्हरे ने बताया कि दिनंाक 26-7-24 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की टीशर्ट हाफ चड्डा पहने मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी करने की फिराक में पानी की टंकी के सामने टपरे के पास सड़क के किनारे दंगल मैदान में काले रंग की पन्नी लिये खड़ा है सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति काले रंग की पन्नी लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम बादल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला टेकरी खेरमाई मंदिर के पास बेलबाग बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये काले रंग की पन्नी की तलाशी लेने पर पन्नी के अंदर प्लास्टिक की पारदर्शी 19 पुड़ियां थी जिन्हें खोलकर देखने पर मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला जिसकी तौल करने पर कुल 100 ग्राम कीमती लगभग 2 हजार रूपये का होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर शुभम सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला थाना बेलबाग के कहने पर गांजा की पुड़िया बेचने का काम करना बताया, शुभम सोनकर ने उसे गांजा की पुड़िया बेचने के एवज में 400 रूपये मजदूरी देने को कहते हुये बेचने हेतु गांजा की पुडिया देना बताया, आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम गंाजा जप्त करते हुये बादल चौधरी एवं शुभम सोनकर के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये शुभम सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग की तलाश जारी है।
Tags :