Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलवारा पुलिस की कार्यवाही, कट्टा कारतूस सहित आरोपी पकडा गया, 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Wed, Aug 14, 2024
क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलवारा पुलिस की कार्यवाही, कट्टा कारतूस सहित आरोपी पकडा गया, 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों, आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 14-8- 24 को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अपने पास अवैध हथियार लिये घूम रहा है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई, आई.टी पार्क रोड फेस-2 बरगी हिल्स कलोनी रोड के पास एक युवक अकेला खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग उर्फ अनुज रजक निवासी क्रेशरबस्ती प्रेम किराना स्टोर के बाजू में थाना तिलवारा बताया जिसे मुखविर सूचना से अवगत कराते हुऐ तलाशी लेने पर टी-शर्ट के नीचे लोवर में दाहिने तरफ में एक देशी कट्टा खोसे हुए तथा लोवर के आगे वाले जेब में एक जिन्दा कारतूस रखे मिला , आरोपी से उक्त देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त कर धारा 25, 27 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त कट्टा कारतूस कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी अनुराग उर्फ अनुज रजक के विरूद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट के 3 अपराध पंजीबद्ध है। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को कट्टा कारतूस सहित रंगे हाथ पकडने ें क्राईम ब्र्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह आरक्षक मुकुल गौतम, राजेश मिश्रा, आशुतोष बघेल एवं थाना तिलवारा की उप निरीक्षक स्वर्णशिला, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास तथा प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक अभय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें