Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: करेली अंतर्गत आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 20 रुपये नगद एवं 1 लाख 20 रूपये मूल्य की सट्टा खिलाने की सामग्री जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 20, 2025
नरसिंहपुर,जिले में जुआ/सट्टे के कारोबार के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान, थाना करेली अंतर्गत आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 20 रुपये नगद एवं 1 लाख 20 रूपये मूल्य की सट्टा खिलाने की सामग्री जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अवैध कारोबारियों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिले के सभी एसडीओपीयों के मार्गदर्शन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जुआ/सट्टा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड की जा रही है। थाना करेली अंतर्गत आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 20 रुपये नगद एवं 1 लाख 20 रूपये मूल्य की सट्टा खिलाने की सामग्री जप्त -जिला अंर्तगत चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर सूचना एकत्रित की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीमों का गठन कर जिले में सक्रीय सटोरियों एवं जुआडियों की लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में विगत रात्रि ग्राम कोदसा निवासी गोलू उर्फ शुभम पटेल पिता शोभाराम पटेल, उम्र 29 साल, द्वारा आईपीएल पर सट्टा खिलाने की सूचना पर थाना करेली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया जिसके पास से 20 हजार रूपये नगद एवं 03 टच स्क्रीन मोबाईल, 04 रजिस्टर, 02 टीव्ही रिमार्ट, 01 एलईडी टीव्ही, 02 कैलकूलेटर सहित अन्य सामग्री जिसका मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये है जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 341/2025 धारा 4 क सट्टा एक्ट जप्त किया गया। प्रकरण में गहनता से तस्दीक की जा रही है। इनकी रही मुख्य भूमिका - आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि विजय धुर्वे, सउनि शिशुपाल चौधरी, आरक्षक अनुराग, मनोज, पुष्पेन्द्र, दिनेश, देवेन्द्र एवं शुभम गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें