Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: होटल कब्जाने के लिए हुई कारोबारी के बेटे की हत्या, ग्रेटर नोएडा में 3 दोस्तों ने साजिश रची, MBBS कर रही गर्लफ्रेंड को भी शामिल किया

Aditi News Team

Fri, May 10, 2024
होटल कब्जाने के लिए हुई कारोबारी के बेटे की हत्या, ग्रेटर नोएडा में 3 दोस्तों ने साजिश रची, MBBS कर रही गर्लफ्रेंड को भी शामिल किया ग्रेटर नोएडा में कारोबारी के नाबालिग बेटे का अपहरण और हत्या ब्याज के रुपए और होटल हथियाने के लिए की गई थी। नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा। बाद में एक आरोपी की गर्लफ्रेंड और MBBS की छात्रा तन्वी को परी चौक से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी, जिसका नाम कुणाल है। हिमांशु और मनोज को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। मनोज होटल कारोबारी का रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया, एक क्राइम वेब सीरीज देखकर मनोज और हिमांशु ने प्लानिंग की। पुलिस को गुमराह करने के लिए भेष और गाड़ी बदली। घटना के समय हिमांशु गाड़ी चला रहा था। तन्वी और आरोपी कुणाल ने कारोबारी के बेटे कुणाल (मृतक) को गाड़ी में बैठाया। उस समय आरोपी कुणाल पैर से दिव्यांग होने की एक्टिंग करता रहा। बुधवार रात बीटा-2 थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुणाल की हत्या के आरोपी फिर कोई बड़ी वारदात करने वाले हैं। पुलिस ने देर रात ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी इलाके में चेकिंग शुरू की। तभी एक कार आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाश गाड़ी तेज चलाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग की। कुछ दूर जाकर बदमाशों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसके बाद तीनों आरोपी फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें बदमाश कुणाल के पैर में गोली लगी। वह गिर पड़ा। इस बीच मनोज और हिमांशु भाग गए। पुलिस ने एरिया घेरकर तलाशी ली, तो वो दोनों भी पकड़े गए। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और तमंचा बरामद किया है।

Tags :

जरूरी खबरें