Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहरण, हत्या के प्रयास एवं बलवा के मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपी गिरफ्तार  महिला व दोनो बच्चो को सकुशल किया दस्तयाब

Aditi News Team

Mon, Jun 23, 2025
थाना लवकुशनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहरण, हत्या के प्रयास एवं बलवा के मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपी गिरफ्तार,महिला व दोनो बच्चो को सकुशल किया दस्तयाब https://youtu.be/_wQlqxBfm00?si=XFMM3qtOksA7fAek आरोपी हरिश्चंद्र राजपूत पूर्व से मारपीट, आरोपी उत्तम राजपूत एवं सचिन यादव के विरुद्ध महोबा कोतवाली में अवैध हथियार के अपराध पंजीबद्ध दिनांक 21/06/2025 को थाना लवकुश क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुमेड़ी में कुछ लोगों द्वारा वाहनों में आकर एकत्रित होकर मारपीट, फायरिंग एवं अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया गया था। मारपीट में घायल हुए पीड़ितों को उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया। आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना लवकुश नगर में हत्या के प्रयास, अपहरण, बलवा, सहित समुचित धाराओं में भारतीय न्याय संहिता एवं आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने 10 पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की थी। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों एवं अपहृता की मध्य प्रदेश के जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा अन्य राज्यों में तलाश की जा रही थी। घटना के कुछ समय पश्चात कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के अपहर्ता महिला व दोनों बच्चों को हरियाणा राज्य से सकुशल दस्तयाब किया गया। एवं घटना के मुख्य आरोपी संजय राजपूत को भी गिरफ्तार किया था। उक्त घटना में संलिप्त 8 आरोपी 1. मुख्य आरोपी संजय राजपूत पिता पंचू उर्फ पंचम राजपूत निवासी ग्राम सूपा थाना चरखारी जिला महोबा हाल सुमेडी थाना लवकुशनगर 2. हरिश्चंद पिता करन सिंह राजपूत निवासी ग्राम पठा थाना लवकुशनगर 3. उत्तम पिता भागीरथ राजपूत निवासी ग्राम पठा थाना लवकुशनगर 4. शिवम पिता मनोज राजपूत निवासी ग्राम महेबा थाना अजनगर जिला महोबा (उ0प्र0) 5. सचिन पिता करन यादव निवासी ग्राम भितरिया थाना लवकुशनगर 6. राजेन्द्र पिता कल्लू राजपूत निवासी ग्राम मामना कोतवाली महोबा जिला महोबा (उ0प्र0) 7. ब्रजेश पिता महेन्द्र राजपूत निवासी ग्राम पठा थाना लवकुशनगर 8. बच्चू उर्फ भजनलाल पिता गब्बू राजपूत निवासी ग्राम पठा थाना लवकुशनगर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त दो देशी कट्टा, खाली खोका व जिंदा कारतूस, एक चार पहिया बुलेरो वाहन ,चार मोटरसाइकिल एवं 08 नग मोबाइल जप्त किये गये । उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लव कुश नगर निरीक्षक अजय अम्बे, उनि रामसिया चौधरी चौकी प्रभारी पठा, उनि राजेन्द्र जाटव थाना प्रभारी जुझारनगर उनि सुरेन्द्र मरकाम चौकी प्रभारी बछोन, उनि देवेन्द्र यादव चौकी प्रभारी पहरा, उनि नेहा गुर्जर (सायबर सेल प्रभारी) उऩि ज्ञान सिंह, सउऩि दीवान सिंह, जे पी बागरी, प्र आर. 1086 पुरषोत्तम विश्वकर्मा, प्र आऱ. बुद्ध सिंह प्र आर. वीरेन्द्र मोहन प्र आर. अऩीश अहमद आर. रमाकांत तिवारी, सूरज शर्मा, मंगल यादव, बलराम अहिरवार, देवसिंह, उमेश वर्मा, ह्देश नायक अमित चंदेल, कुलदीन सेन, बनवाली कुशवाहा, मानवेन्द्र तिवारी, पंकज यादव, रविन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र गर्ग, विमल भदौरिया, सतीश सिंह वृषभान अहिरवार, उदय सिंह, महिला आ0 गीता सिंह, एसडीओपी कार्यालय से प्र आर रामकृपाल, आर अजहर, चालक आर मंगल सिंह, एवं सायबर सेल से प्र आर किशोर एवं उऩकी टीम की अहम भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें