Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही, 2 वाहन चोर गिरफ्तार,चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त

Aditi News Team

Fri, Jun 20, 2025
सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही, 2 वाहन चोर गिरफ्तार,चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त नाम पता गिरफ्तार आरोपी 1-इंद्र कुमार विश्वकर्मा पिता छोटे लाल विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी नई बस्ती झंडा चौक रांझी 2-14 वर्षिय विधि विवादित बालक *जप्ती -* चुराई हुई 3 मोटर सायकल जप्त। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थान बदल-बदल कर प्रतिदिन थाना क्षेत्र मे चैकिंग प्वाईट लगाकर बिना नम्बर एवं आडे तिरछे लिखे हुये अमानक नम्बर के वाहनों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में 2 वाहन चोरों से चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है। थाना सिविल लाईन अंतर्गत गोकुलदास धर्मशाला के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक लड़का काले रंग की प्लेटिना बिना नम्बर की मोटर साइकिल लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम इंद्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी नई बस्ती झंडा चौक थाना रांझी बताया जिससे मोटर साइकिल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया, मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर सघन पूछताछ करने पर उक्त बिना नम्बर की काले रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल को करीबन 02 साल पहले बरेला के पास बम्हनी तिराहे से चोरी कर स्वयं इस्तेमाल करना बताया। आरोपी इंद्र कुमार विश्वकर्मा के कब्जे से बिना नम्बर की काले रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी इंद्र कुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 04/2025 धारा 35(1-2) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन स्वमी के सम्बध में पतासाजी की जा रही है। इसी प्रकार दिनांक 19.06.2025 को 100 डायल को सुबह करीबन 07/30 बजे मालगोदाम चौक रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न 06 के बाहर एक 14-15 साल का लड़का प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 चलाते हुये मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम एवं उम्र 14 वर्ष बतायी मोटर सायकिल के सम्बंध मंे पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल चोरी की होना बताते हुये बताया कि दिनांक 18/06/2025 को शाम करीबन 07-30 बजे बड़ा पत्थर शराब दुकान के पीछे से प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 को चोरी की है तथा करीब 08 दिन पहले बड़ा पत्थर सरस्वती स्कूल के पास से एक टीवीएस एक्सेल क्र. एमपी 20 एसएन 1027 को चोरी करके पाटबाबा के पास स्थित कर्मचारी क्वार्टर के पास झाड़ियो में छुपा का रख है। विधि विवादित बालक के कब्जे से का प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 तथा निशादेही पर झडियों मे छिपाकर रखी हुई टीवीएस एक्सेल क्र. एमपी 20 एसएन 1027 जप्त करते हुये विधि विवादित बालक के विरुद्ध इस्तगासा क्र. 05/2025 धारा 35(1-2) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन स्वमी के सम्बध में पतासाजी की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका- वाहन चोरों को पकडने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक गणेश तोमर, सुमित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मो. इमरान खान, प्रधान आरक्षक मनोहर पटेल, अनिल तिवारी, महेन्द्र सिंह, सदन दीक्षित, रामसहाय कुशवाहा आरक्षक अजीत यादव, विनोद बसंल तथा डायल 100 पायलट आकाश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें