Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: क्राईम ब्रांच एंव लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते सटोरिया गिरफ्तार, मोबाईल एवं 15 हजार रूपये नगद जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
क्राईम ब्रांच एंव लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते सटोरिया गिरफ्तार, मोबाईल एवं 15 हजार रूपये नगद जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमती सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रितेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज एंव क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा क्रिकेट का सट्टा खेलने वाले सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 23-4-25 की रात्रि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम में मोबाइल में आईपीएल क्रिकेट मैच में हारजीत का पैसों का दाव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम के सामने मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मोबाइल देख रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रोहित गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम यश भारत के पास लार्डगंज बताया, जो आईपीएल क्रिकेट मेैच मुम्बई वर्सेस हैदराबाद के मैच पर पैसों की हार जीत का दाव लगा रहा था जिसके मोबाइल में CLASSICEXCH99.COM जिसकी यूरज आईडी SAGAR22334 मिली, जिसके सम्बंध में पूछताछ पर उक्त आईडी उसने अमित चौरसिया से लेना बताया, आरोपी रोहित गुप्ता के कब्जे से एप्पल कम्पनी का आईफोन तथा नगदी 15 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी रोहित गुप्ता एवं अमित चौरसिया के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिया केा आईपीएल क्रिकेट मेच का आनलाईन सट्टा खेलते हुये रंगे हाथ पकडने में अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक सचिन, सिद्धार्थ तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, आरक्षक प्रमोद सोनी, प्रदीप टेकाम, रंजीत यादव, पंकज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें