: 55 लाख के बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में खुलेआम हो रही विद्युत चोरी विद्युत विभाग भ्रष्टाचार में शामिल,
Aditi News Team
Thu, Jun 5, 2025
55 लाख के बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में खुलेआम हो रही विद्युत चोरी विद्युत विभाग भ्रष्टाचार में शामिल, ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है रेत की जगह ग्रामीण क्षेत्र की बालू का उपयोग, उपयंत्री एवं अधिकारी मौन
रिपोर्टर पन्ना से कविता पांडे
पन्ना जिले की कई तहसील अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बना रहे उप स्वास्थ्य केंद्र जिसकी लागत लगभग 55 लाख रुपए शासन द्वारा निर्धारित की गई है और ठेकेदारों को ठेके दिया गया है लेकिन भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के चलते वह ठेका पेटी कॉन्टैक्ट पर दूसरे व्यक्ति को दिया गया है आखिर जब पेटी कॉन्टैक्ट में चल रहा तो भ्रष्टाचार का खेल चरम सीमा पर तो चलेगा ही चाहे वह सामग्री में हो या कमीशन खोरी में हम बात कर रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आमा ग्राम पंचायत रामपुर खजूरी एवं ग्राम पंचायत दुडा में बन रहे 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र जिसका भ्रष्टाचार के चलते घटिया निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत आमा में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में तो सारी हदें ठेकेदार के पेटी कॉन्टैक्टर के द्वारा पार कर दी गई जब उप स्वास्थ्य केंद्र की स्तर से कार्य प्रारंभ हुआ था तो सड़क की बालू समेट कर रख ली गई थी जिस पर भी जन चर्चा का विषय बना हुआ था कि आखिर इतनी बड़ी लागत की बिल्डिंग में यह बालू किस काम आएगी लेकिन छत डालने के बाद पता चला कि वह बालू इसलिए एकत्रित की गई थी की छपाई के कार्य में लगेगी रोड की बालू से हो रही 55 लाख की उप स्वास्थ्य केंद्र की छपाई एवं निर्माण कार्य ऐसा नहीं की विभाग में इस विषय पर जानकारी ना हो लेकिन संबंधित विभाग का उपयंत्री इस तरह का भ्रष्ट है कि प्रथम निर्माण से छत डालने तक एवं छपाई का कार्य प्रारंभ हो गया है लेकिन आज तक निर्माण स्थल पर आकर देखा नहीं होगा अब प्रश्न उठता है कि आखिर वह देखे भी क्यों घर बैठे जो कमीशन प्राप्त हो रहा है अब ठेकेदार चाहे मिट्टी से जुडाई करें या रेत से इससे उप यंत्री एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्या लेना देना यदि उच्च स्तरीय नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच कराई जाए तो सारा भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का खेल उजागर हो सकता है ।
ठेकेदार ही कर रहा हजारों रुपए की विद्युत चोरी जब नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र आ में समर्थ शहर की टीम पहुंची तो देखा कि खुलेआम विद्युत पोल से तार खींचकर विद्युत सप्लाई चालू कर बड़ी-बड़ी लोहा कटर की मशीन एवं पानी सप्लाई का पंप लगाकर विद्युत चोरी की जा रही है इस संबंध में जब के शाहनगर से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझा ।
विद्युत विभाग शाहनगर करा रहा ठेकेदार को विद्युत चोरी
विद्युत विभाग शाहनगर में पदस्थ अधिकारी कर्म चारि की भ्रष्टाचारी के चलते आये दिन रहता है सुर्खियों में अब एक नया मामला सामने आया है जहां पर 55 लाख की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 6 से 8 महीने से लगातार विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी की मिली भगत से ठेकेदार कर रहा विद्युत चोरी क्या इस तरह की विद्युत चोरी एक किसान या गरीब व्यक्ति करता होता तो विद्युत विभाग के कर्मचारी आंख बंद कर बैठे होते या की विद्युत विभाग के द्वारा ठेकेदार की तरह आशीर्वाद प्रदान कर भ्रष्टाचारी चरम पर करते और शासन को चूना लगा कर भ्रष्टाचारियों से अपनी जेबे भरते देखे जाते।
ग्राम पंचायत कचोरी का सचिव भी नहीं है ठेकेदार को लाभ पहुंचाकर पैसा कमाने में पीछे
जनपद पंचायत शाहनगर की ग्राम पंचायत कचोरी के सचिव द्वारा भी ठेकेदार को किस तरह लाभ पहुंचाया जा रहा है और राशि कमाई जा रही है हम आपको बता दें कि ग्रामीण स्तर पर शासन द्वारा पेयजल की पूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाती है लेकिन यदि ग्राम के हितग्राहियों को टैंकर की जरूरत पड़ती है तो ग्राम पंचायत के सचिव जवाब देते हैं कि टैंकर टूटा-फूटा है लेकिन जब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की बात आती है तो खुले तौर पर सपोर्ट किया जाता है वही ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र आमा में बन रहे 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण में टैंकर पानी के लिए दिया जा रहा है जबकि गांव में लोगों के यहां शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में आवश्यकता पड़ती है लेकिन सचिव को सिर्फ भ्रष्टाचार कर राशि कमाने की पड़ी है और ठेकेदारों को सीधा टैंकर देकर लाभ पहुंचा रहे हैं।
इनका कहना हे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहनगर भगवान सिंह
मुझे आपके द्वारा जानकारी दी गई है कि ग्राम पंचायत कचोरी का टैंकर ठेकेदार के द्वारा उपयोग किया जा रहा है इसका कोई आपके पास साक्ष्य है तो मैं सचिव से जानकारी ले लू की क्या कारण हे
Tags :