: गाडरवारा पुलिस ने की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,विगत तीन दिवसों में 74 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 10 क्विंटल लाहन नष्ट
Aditi News Team
Mon, Dec 9, 2024
पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,विगत तीन दिवसों में 74 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 10 क्विंटल लाहन नष्ट
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण,परिवहन,संधारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना अंतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई ।
अवैध शराब की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर:-
थाना गाडरवारा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विनिर्माण,परिवहन,संधारण एवं विक्रय के संभावित स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है । दिनांक 07/12/2024 को अलग-अलग पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा में दबिश देकर आरोपी विक्की पिता कल्लू कुचबंदिया उम्र 36 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब,आरोपिया बबली पति बलराम गौहर (कुचबंदिया) उम्र 36 वर्ष निवासी कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब समक्ष गवाहान जप्त की गई एवं इसी प्रकार दिनांक 08/12/2024 को सोसायटी के पास डोलाबाबा गाडरवारा में आरोपी गनेश पिता खेतसिंह जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी बगीचा मोहल्ला डोलाबाबा गाडरवारा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई । तीनों आरोपीगण के विरूद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त:-
इसी प्रकार दिनांक 08/12/2024 की रात मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हेमंत नीरस (कुचबंदिया),विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में भारी मात्रा में अवैध शराब के विक्रय करने हेतु रखा हुआ है । पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी हेमंत नीरस पिता विनोद नीरस (कुचबंदिया) उम्र 32 वर्ष निवासी कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा के कब्जे से 4 कुप्पों में अवैध रूप से रखी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 6,000 रूपये समक्ष गवाहान जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई । मौके पर आरोपी हेमंत नीरस (कुचबंदिया) को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अवैध शराब बनाने एवं संधारण सामग्री नष्ट:-
ज्ञात हो कि विगत 03 दिवसों में थाना गाडरवारा पुलिस टीमों द्वारा मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण हेतु उपयोगी करीबन 10 क्विंटल लाहन एवं संधारण के डिब्बे नष्ट करने में सफलता प्राप्त की गई ।
आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका:-
उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे,सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल,अंजली दुबे,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी,कमलेश,रूपेन्द्र चौबे,मोहन चौरे,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,दिनेश पटैल,सुजीत बागरी,ऐश्वर्य वेंकट,हरिशंकर,नसीम अख्तर,महिला आरक्षक नेहा पटैल की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags :