Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक के विरूद्ध नए कानून बी.एन.एस.एस. के तहत जिले में प्रथम कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ 25 ग्राम स्मैक सहित 3 लाख 10 हजार रूपये कीमती मशरूका जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Fri, Jul 26, 2024
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक के विरूद्ध नए कानून बी.एन.एस.एस. के तहत जिले में प्रथम कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ 25 ग्राम स्मैक सहित 3 लाख 10 हजार रूपये कीमती मशरूका जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी एवं थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक के विरूद्ध बी.एन.एस.एस. के तहत जिले में प्रथम कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की जप्ती सहित तीन आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटनाक्रमः-:- उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने दिनांक 25/07/2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम विवेचना हेतु नरसिंहपुर तरफ जाते समय यात्री प्रतीक्षालय के पास बोहानी गाडरवारा रोड में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये जिनसे नाम पूछने पर तीनों मोटरसाईकल से भागने का प्रयास करने लगे । संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा तीनों संदेहियान पकड़ा गया । जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम 1. भागचंद्र उर्फ भग्गी लाल पिता अन्नीलाल रजक उम्र 32 वर्ष निवासी धनौरा थाना साईखेड़ा, 2. दीपक पिता राजेश राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी एमपीईबी कॉलोनी गाडरवारा 3. रीतेश उर्फ गोल्डी पिता प्रकाशचंद्र सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बायपास रोड गाडरवारा का होना बताया । जप्तीः- समक्ष गवाहान विधिवत तलाशी लेने पर आरोपीगण के कब्जे से 24.83 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक,घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकल,तीन मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीबन 3,10,190 रूपये जप्त की गई । गिरफ्तारी:-तीनों आरोपीगण से अवैध मादक पदार्थ की समक्ष गवाहान जप्ती की जाकर तीनों आरोपीगण को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की गई, जिन्होंने उक्त मादक पदार्थ स्मैक छोटू उर्फ विक्रम निवासी घाटोली जिला झालावाड़ राजस्थान से लाना बताया । तीनों आरोपीगण को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । पूर्व आपराधिक रिकार्डः-ज्ञात हो कि प्रकरण के आरोपी भागचंद्र उर्फ भग्गी लाल रजक के विरूद्ध पूर्व में थाना गाडरवारा,साईखेड़ा एवं थाना भोजपुर (जिला राजगढ़) में एन.डी.पी.एस. एक्ट,आर्म्स एक्ट,चोरी,जुआ,आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं । आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में विशेष योगदान :-- एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार,प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रिंसी साहू, प्रधान आरक्षक धनीराम, वरिष्ठ आरक्षक चेतन, कमलेश, अखिलेश पटेल, मोहन चौरे, आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी, प्रदीप गुप्ता, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, उत्तम उचाड़िया,धारा सिंह, नीरज डेहरिया, नितिन, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें