Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश थाना गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अतर्गत वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटाओं का खुलासा खडे वाहनों से टायर एलायव्हील चुराने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Jun 28, 2025
गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश थाना गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अतर्गत वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटाओं का खुलासा खडे वाहनों से टायर एलायव्हील चुराने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार चुराये हुये 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कीमती 12 लाख रूपये के जप्त नाम पता गिरफ्तार आरोपी का - 1. मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी शांता माता मंदिर के पास थाना आधारताल 2., संस्कार पटेल पिता मेघराज सिंह पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी एलएनशिटी कालेज के पास थाना भेडाघाट, 3. कुनाल पटेल पिता शरद पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी चंडीधाम मंदिर के पास सुराही बिल्डिंग थाना आधारताल 4. प्रिंस श्रीवास पिता स्व. श्रीकांत श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी बहोरीबंद पुरानी बाजार पानी टंकी के पास थाना बहोरीबंद जिला कटनी हाल उखरी थाना लार्डगंज   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) , एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा थाना गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अतर्गत हुई वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटाओं का खुलासा करते हुये 4 चोरो को गिरफ्तार कर चुराये हुये 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कुल कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किये गये है।   *घटना क्रमांक 1-* थाना गोहलपुर में दिनांक 27-6-25 को निशांत आहूजा उम्र 34 वर्ष निवासी गुरूकुल स्कूल के सामने शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14-6-25 की रात लगभग 11-30 बजे से दिनांक 15-6-25 की सुबह लगभग 7-30 बजे के बीच कोई उसकी होण्डा सिटी कार क्रमांक एमपी 09 सीएफ 2287 के पीछे तरफ के दोनों टायर एव आगे ड्रायवर तरफ का टायर एवं काले रंग का एलायव्हील सहित चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 2-* थाना गोहलपुर में दिनांक 27-6-25 की रात्रि अखिल अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी गली नम्बर 15 शांतिनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16-5-25 की रात लगभग 3 से सुबह 7-30 बजे के बीच उसकी कार के दाहने तरफ के आगे पीछे के 2 टायर एवं एलायमेंट सहित कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 3-* थाना गोहलपुर में दिनांक 27-6-25 की रात्रि श्रीमती तनवी नोतनानी उम्र 33 वर्ष निवासी शांतिनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25-6-25 की रात लगभग 2 बजे से सुबह लगभग 10 बजे के बीच कार के वायें तरफ के आगे पीछे के 2 टायर एव एलायमेंट सहित कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 4-* थाना गोहलपुर में दिनांक 26-6-25 की रात्रि कुलदीप बागड़ी उम्र 38 वर्ष निवासी तलैया खटीक मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीके 0166 के दिनांक 15-6-25 की रात लगभग 11-30 बजे से दिनांक 16-6-25 को सुबह लगभग 7-30 बजे के बीच साईड का दाहिना टायर एवं पीछे साईड का वायें तरफ का टायर एवं काले रंग की एलायमेंट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 5-* थाना गोहलपुर में दिनांक 26-6-25 को रात्रि में आदित्य प्रसाद पाण्डे उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिनगर गुरूकुल स्कूल के सामने गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 जेड यू 1790 को घर के बाहर खड़ी की दिनांक 24-6-25 को रात लगभग 8 बजे से दिनांक 25-6-25 को सुबह लगभग 6 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर उसकी कार के 4 चके चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 6-* थाना गोहलपुर में दिनांक 26-6-25 की देर रात्रि शशिधर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी शंातिनगर दमोहनाका गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई किउसकी ग्रेड बिटारा कार क्रमांक एमपी 20 जेड बी 7487 घर के बाहर खड़ी थी दिनांक 25-6-25 की रात लगभग 2-55 बजे से सुबह लगभग 7-30 बजे के बीच कार मे पीछे साईड का दाहिना टायर एव एलायमेंट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 7-* थाना संजीवनी नगर में दिनांक 26-6-25 की सुनील साहू उम्र 46 वर्ष निवासी चंदन कालोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सामने खड़ी शिफ्ट डिजायर मारूती कार क्रमांक एमपी 09 सी व्ही 8407 से दिनांक 25-6-25 को रात लगभग 10-30 बजे से दिनॉक 26-6-25 के सुबह लगभग 6-30 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर उसकी कार के चारों टायर एलआईव्हील सहित चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 8* - थाना संजीवनी नगर मे दिनांक 27/6/25 की रात्रि शैलेश जैन उम्र 48 वर्ष निवासी एम आई जी 575 कम्यूनिटी हल के पास धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कम्यूनिटी हल के पास धनवंतरीनगर के पास खडी उसकी कार ग्रेन्ड विटारा वाहन क्र एमपी 20 जेड एम 9995 से दिनांक 25/26-06-2025 की दरम्यिानी रात में कोई अज्ञात चोर 1 टायर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(3) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्रमांक 9-* थाना संजीवनी नगर में दिनांक 27/6/25 को मोहित मिश्रा उम्र 41 वर्ष निवासी लालबाबा मंदिर रोड धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति एस क्रास ब्लू कलर वाहन एमपी 20 सीजे 6539 से दिनांक 25/26-06-2025 की दरम्यिानी रात में कोई अज्ञात चोर 1 टायर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(3) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर कर विवेचना में लिया गया।   दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिस पर ज्ञात हुआ कि एक ग्रे रंग की बलेनो कार जिसमें ब्लेक फिल्म लगी है तथा आगे-पीछे कांच पर डांक्टर लिखा एवं मोनो बना है, में कुछ लोग बैठकर रात्रि मे आते है, जो खडी गाडियों से एलआय व्हील टायर चोरी कर ले जाते है। मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी की जा रही थी तथा मुखबिरों को लगाया गया । दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज मे दिखे हुलिये के युवक क्षेत्र में घूमते दिखे है, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चिन्हित संदेही युवको को पकडा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम 1. मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी ब्लाक न. 4 शांता माता मंदिर के पास थाना आधारताल 2., संस्कार पटेल पिता मेघराज सिंह पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी एलएनशिटी कालेज के पास थाना भेडाघाट, 3. कुनाल पटेल पिता शरद पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी चंडीधाम मंदिर के पास सुराही बिल्डिंग थाना आधारताल 4. प्रिंस श्रीवास पिता स्व. श्रीकांत श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी बहोरीबंद पुरानी बाजार पानी टंकी के पास थाना बहोरीबंद जिला कटनी हाल उखरी थाना लार्डगंज का होना बताया जिनसे पूछताछ करने पर सभी ने मिलकर थाना गोहलपुर व थाना संजीवनीनगर में कुल 09 वाहनों से टायर एवं एलायव्हील चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियों की निशादेही पर अलग अलग कम्पनियों के कुल 20 टायर, एलआय व्हील, तथा घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कुल कीमती 12 लाख रूपये के जप्त करते हुये सभी को उपरोक्त प्रकरणों मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।   *उल्लेखनीय भूमिका-* खडे वाहनों के टायर चुराने वाले आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक किशोर बागडी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, शारदा मिश्रा, लवकेश, दिनेश गुर्जर, प्रमोद राय, आशीष तिवारी, आलोक यादव, गोपाल राय, आरक्षक अभिरंजन सिंह, समरेन्द्र, दिनेश दुबे, संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें