Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: चौकी बरमान अंतर्गत घटित चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सोने का मंगलसूत्र एवं एक मोटर साईकिल बरामद

Aditi News Team

Tue, Aug 5, 2025
सतीश लमानिया अदिति न्यूज  चौकी बरमान अंतर्गत घटित चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सोने का मंगलसूत्र एवं एक मोटर साईकिल बरामद दिनांक 27.07.2025 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि बरमान-हिरनपुर रोड पर मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले से एक सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रूपये है, को लेकर भाग गए है। प्रार्थिया की रिर्पोट पर थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 346/2025 धारा 304 (2) बीएनएस पंजीवद्ध किया जाकर चौकी बरमान में विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गए एवं घटनास्थल से लेकर बरमान, लिंगा, करेली और नरसिंहपुर में विभिन्न स्थानों के सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गए। जो सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई। जिस पर आरोपी गोविंद उर्फ़ गुप्पा पिता डोरी लाल साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बहोरीपार, थाना स्टेशनगंज एवं विनय ठाकुर पिता सत्यनारायण ठाकुर उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बहोरीपार, थाना स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर, के रूप में पहचान हुई। जिनकी तलाश पतासाजी कर गिरफ्त में लेकर गहन पूछताछ की गई। जिन्होंने छीना गया मंगलसूत्र का लॉकेट गोटेगांव स्थित मनीष सोनी की दुकान में बेचना बताया। जिस पर से प्रकरण में आरोपी गण के बताए अनुसार गोटेगांव पहुंचकर अलंकार ज्वेलर्स मनीष सोनी पिता पूरनलाल सोनी उम्र 54 वर्ष, निवासी गोटेगांव के पेश करने पर आरोपी गण द्वारा छीना गया मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया गया एवं प्रकरण में मनीष सोनी को धारा 317 (2) बीनएस के तहत आरोपी बनाया गया प्रकरण के आरोपीगण को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बरमान, उनि आशीष वोपचे, प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, प्रधान आरक्षक रामशरण उपाध्याय, आरक्षक आशीष पटेल, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक संतोष शर्मा, ग्राम समिति सदस्य पवन नोरिया, साईबर सेल से आरक्षक हेमंत की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें