Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: थाना ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही,अवैध फायर आर्म्स एवं अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 310 पाव देशी शराब तथा 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Tue, Apr 9, 2024
थाना ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही,अवैध फायर आर्म्स एवं अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार, 310 पाव देशी शराब तथा 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों तथा आदतन गुंडा बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित तथा 1 आरोपी को 310 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सक्तूराम मरावी ने बताया कि आज दिनंाक 9-4-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का खारीघाट में नीले रंग की टीशर्ट एवं काले रंग का लोवर पहने हुये है अपने कमर मे पीछे दाहिने तरफ पेंट में पिस्टल जैसी चीज खोसे कोई घटना करने की फिराक मे खडा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का एक लड़का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल सिंह धुर्वे उर्फ झपेन्द्र उर्फ गब्बर उम्र 23 वर्ष निवासी एफसीआई गोदाम के पीछे सेठीनगर गोरखपुर बताया जो तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने तरफ कमर में पीछे तरफ एक पिस्टल खोंसे मिला पिस्टल की मैगजीन को चैक करने पर एक कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजा चौधरी अपने घर के पीछे गली में 2 बोरी में शराब बेचने के लिये खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान गली नम्बर 2 बादशाह हलवाई मंदिर के पास राजा चौधरी के घर के पीछे दबिश दी गई , घर के पीछे कुलिया में 2 बोरी रखे एक युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राजा चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर के पास गली नम्बर 2 ग्वारीघाट बताया, कब्जे में रखी दोनों बोरियों केा चैक करने पर 310 पाव देशी शराब कीमती लगभग 31 हजार रूपये के रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका :-* 2 आरोपी युवकों केा फायर आर्म्स तथा अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह , हीरालाल , अशोक सिंह, आरक्षक गोपेश, विक्रम, तरूण, छत्रपाल, संदीप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें