Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: चित्रकूट में भाई ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या:वारदात के बाद कमरे के अंदर खुद को किया बंद, टीन शेड हटाकर छत से अंदर गई पुलिस

Aditi News Team

Mon, Apr 15, 2024
चित्रकूट में भाई ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या:वारदात के बाद कमरे के अंदर खुद को किया बंद, टीन शेड हटाकर छत से अंदर गई पुलिस चित्रकूट में भाई ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर बैठ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छत का टीन शेड हटाकर अंदर गई। इसके बाद आरोपी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सरधुवा थाने के भदेहदू गांव का है। यहां के रहने वाले हनुमत मिश्रा और लाखन मिश्रा सगे भाई है। दोनों अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। बताया जाता है कि दोपहर को घर के सभी लोग खेत गेहूं काटने गए थे। वहीं हनुमत मिश्रा घर में ही थे। लाखन खेत से घर लौटकर आया था। वह शाम को मवेशियों का चारा-पानी करने के बाद अंदर गया। वहां उसने अचानक अपने भाई हनुमत मिश्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वारकर भाई की हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पहुंचे। वहीं सूचना पर घर वाले भी आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी, शव के पास कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया गया है। कुछ लोगों ने बताया की हत्या आरोपी मानसिक दिव्यांग है।

Tags :

जरूरी खबरें