Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: तेंदूखेड़ा,ग्राम रामपुरा में अधिकारी कर्मचारी की उदासीनता से लकड़ी की कटाई के साथ साथ वन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध उत्खनन l शासकीय भूमि पर भी कब्जा जारी

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  ग्राम रामपुरा में अधिकारी कर्मचारी की उदासीनता से लकड़ी की कटाई के साथ साथ वन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध उत्खनन l शासकीय भूमि पर भी कब्जा जारी तेंदूखेड़ा। 21 फरवरी जनपद पंचायत चावर पाठा एवं तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुरा से लगे गांव में जो की जंगल से लगे हुए घुघरी , सिंगोटा ,हथिनी में लगातार वन विभाग के सीमा में इमरती लकड़ियां की कटाई जारी है और वन विभाग की भूमि पर लगातार मिट्टी का अवैध उत्खनन भी किया जा रहा है l ग्राम पंचायत रामपुरा के संबंध में बताया जाता है कि यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह जी का गृह निवास है यहां से इनके पुत्र दीवान शैलेन्द्र सिंह भी लोक सभा के प्रत्याशी भी रहे हे l ग्राम पंचायत रामपुरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघरी सिंगोटा,हथिनी से लगा बन भूमि में लकड़ी की कटाई के साथ साथ मिट्टी का भी अवैध उत्खनन किया जाता हे l शासकीय चरनोई भूमि ,छोटे घास की भूमि पर भी बड़े जमीदरो के द्वारा कब्जा किया जा रहा हे चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए जिससे कि गोमाता की सुरक्षा और देखभाल हो सके l और तो ओर इस ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव रोज़गार सहायक,पटवारी भी अपनी मनमर्जी के चलतें पात्र व्यक्तियों को केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं दिला पा रहे हैं l इस संबद्ध में सचिव से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना नंबर से बात नहीं ओर न ही फोन उठाया l कुल मिलाकर इस पंचायत की उच्च स्तरीय जांच जरूरी हे l

Tags :

जरूरी खबरें