Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: नरसिंहपुर,सीवर लाइन के अनियमित-मनमाने काम ने दो मजदूरों की ले ली जान, इनमें से एक किसानी वार्ड का

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नरसिंहपुर,सीवर लाइन के अनियमित-मनमाने काम ने दो मजदूरों की ले ली जान, इनमें से एक किसानी वार्ड का जिला मुख्यालय पर सीवर लाइन के काम में जारी अनियमितता और कंपनी के प्रबंधक व ठेकेदार की मनमानी गुरुवार को दो मजदूरों पर भारी पड़ गई। शहर के शुभनगर में मशीन पर असुरकि्षत रूप से काम कराने के कारण मजदूरों को कथित रूप से करंट लग गया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीवर लाइन प्रोजेक्ट से संबंधित कंपनी द्वारा स्टेशनगंज शुभनगर क्षेत्र में प्रेशर मशीन से लाइन सफाई का काम किया जा रहा है। यहां पर शाम के समय काम करने के दौरान दो मजदूर किसानी वार्ड निवासी जितेंद्र पिता सुनील यादव (50) वर्ष और दीपक पिता बड्डू पटेल (24), निवासी चिनकी उमरिया गांव कथित रूप से करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें वहां मौजूद ठेकेदार जिला अस्पताल लेकर गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद ठेकेदार ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस दौरान एक मजदूर के परिजन उसकी पतासाजी करते रोते बिलखते रहे। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी अनुसार शुभनगर में काम करने के दौरान दो लोगों को करंट लगने से मौत हो गई। जिन्हें कोई ठेकेदार लेकर आया था, उसने मोबाइल नंबर 9740234343 दर्ज कराया, लेकिन अपना नाम नहीं लिखाया है। इस मोबाइल पर पुलिस चौकी के कर्मचारी से एक बार बात हुई और उसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। इसी तरह सीवर लाइन प्रोजेक्ट के प्रबंधक सरमेंद्र कार से जब उनके मोबाइल नंबर 79990647134 पर संपर्क किया तो पहली बार पूरी घंटी गई। इसके बाद इन्होंने भी मोबाइल बंद कर लिया। जांच के आदेश  सीवर लाइन प्रोजेक्ट के मनमाने और खतरनाक ढंग से कराए जा रहे काम में दो मजदूरों की मौत के मामले में कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि घटना के संबंध में सीएमओ से जानकारी लेती हूं। वहीं जिला श्रम पदाधिकारी ज्योति पांडे ने जांच कराने की बात कही है। उनके अनुसार निरीक्षक को मौके पर भेजकर पता लगाया जाएगा कि आखिर मजदूरों को करंट कैसे लगा, इस दौरान उनके पास सुरक्षा उपकरण थे कि नहीं।।

Tags :

जरूरी खबरें