Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 03 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती 75 हजार रूपये का जप्त

Aditi News Team

Sun, May 26, 2024
जबलपुर,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 03 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती 75 हजार रूपये का जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 3 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती 75 हजार रूपये के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है। दिनंाक 25-05-24 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुमित दाहिया निवासी नई बस्ती गोहलपुर का कृष्णानगर स्थित अपने किराये के मकान में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखे हुये बेचने हेतु ग्राहक के इंतजार में है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी कृष्णानगर स्थित मकान के सामने मिला मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुमित दाहिया उम्र 22 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के सामने बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर वर्तमान पता किराये का मकान कृष्णानगर गोहलपुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर अंदर वाले कमरे में कार्नर में रखी लोहे की आलमारी में हल्के पीले गुलाबी रंग के कपड़े के थेले के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये 2 पैकिट में गांजा रखा हुआ मिला जो तौल करने पर कुल 3 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 75 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी सुमित दाहिया के विरूद्ध थाना गोहलपुर में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका:*- आरोपी केा मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे, प्रधान आरक्षक धर्माजी पवार, आरक्षक समरेन्द्र, दिनेश , संजय तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मन्नू सिंह, सादिक अली, आरक्षक जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें