Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: जबलपुर,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 37 किलो 400 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7 लाख 50 हजार रूपये का जप्त

Aditi News Team

Wed, Mar 20, 2024
मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 37 किलो 400 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7 लाख 50 हजार रूपये का जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बेलबाग की टीम द्वारा 37 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुम्हरे ने बताया कि आज दिनंाक 19-3-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सफेद रंग की शर्ट हल्का सफेद आमसानी जंींस पेंट पहने हुये है जो गांजा बेचने की फिराक में राजू किराना स्टोर के आगे बांये तरफ वाली कुलिया में छुई मोहल्ला के पास सफेद रंग की 2 बोरी में गांजा लिये खड़ा है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान में दबिश दी जहॉ एक मुखबिर के बताये हुलिये का युवक सफेद रंग की 2 बोरी लिये मिला, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज उर्फ गोेलू गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी छुई मोहल्ला बेलबाग बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनों बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, तौल करने पर 37 किलो 400 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 7 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी अनुज उर्फ गोलू गोंड़ के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका:-आरोपी केा मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक वियज धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक राकेश बागरी, प्रधान आरक्षक शिवशंकर, विनीत श्रीवास, आरक्षक मोहित, सुनील पारधी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें