Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

नि:शुल्क जेईई कोचिंग से शासकीय विद्यालयों के 83 बच्चों ने पाई सफलता

मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

अनिश्चित कालीन धरने का दूसरा दिन जुटे प्रदेश स्तरीय नेतागण

आगमन को लेकर आयोजित बैठक मे बनी रूपरेखा

गुणवत्ताहीन निर्माण, वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही की उठी मांग

: जबलपुर,पुलिस द्वारा शातिर बदमाश शहजाद उर्फ कंजा जिसके विरूद्ध 20 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध

Aditi News Team

Fri, Nov 22, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री दीपक सक्सेना ने एक और शातिर बदमाश शहजाद उर्फ कंजा के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत किया जारी वारंट थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश शहजाद उर्फ कंजा जिसके विरूद्ध 20 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध   थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज ने बताया कि शहजाद उर्फ कंजा पिता सलीम अंजसारी उम्र 40 वर्ष निवासी मोतीनाला पुल के पास बरियातले हनुमानताल का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 1996 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, ड्रग कन्ट्रोल एक्ट, जुआ एक्ट आदि के 20 अपराध पंजीबद्ध है, शहजाद उर्फ कंजा नशीले इंजैक्शन का कारोबार करता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को नशे की लत लग रही है जो शिक्षा से दूर होकर नशे मे धुत रहते हैं। इसी प्रकार कई परिवार के लोग नशे की लत के आदी हो चुके है, जो काम पर नहीं जाते जिससे उनके घर की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। शहजाद उर्फ कंजा ने नशीले इंजैक्शन के कारोबार को स्वयं के जीवन यापन का जरिया बना लिया है। शहजाद उर्फ कंजा के विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किंतु शहजाद उर्फ कंजा आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।   आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश शहजाद उर्फ कंजा के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश शहजाद उर्फ कंजा को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर आज दिनॉक 22-11-24 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें