Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा के सट्टे के अड्डे पर दबिश सट्टा लिखते सटोरिया पकड़ा गया, नगद 7 हजार 200 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त सट्टा खिलवाने वाले कुख्यात सटोरिये विजय यादव उर्फ विजय लंगड़ा की तलाश

Aditi News Team

Thu, Aug 29, 2024
क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा के सट्टे के अड्डे पर दबिश सट्टा लिखते सटोरिया पकड़ा गया, नगद 7 हजार 200 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त सट्टा खिलवाने वाले कुख्यात सटोरिये विजय यादव उर्फ विजय लंगड़ा की तलाश *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 7 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी गढ़ा श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज दिनंाक 29-8-24 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखिबर से सूचना मिली कि शातिर सटोरिया विजय लंगडा मेडिकल कालेज मेन गेट के पास कपड़ा दुकान के पीछे सट्टा लिख रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये सूरज कोरी पिता कल्याणदास उम्र्र 30 वर्ष निवासी भानतलैया को सट्टा लिखते हुये रंगे पकडा़ गया, कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 7 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ करने पर सूरज ने विजय लंगडा के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया। दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये विजय यादव उर्फ विजय लंगडा की तलाश जारी है।   *उल्लेखनीय है कि विजय यादव उर्फ विजय लंगड़ा निवासी बडा पत्थर गढा थाना गढा का कुख्यात सटोरिया है जिसके विरूद्ध पूर्व से सट्टे एवं मारपीट के 60 अपराध पंजीबद्ध है।*   *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरिये केा पकड़ने में क्राईम बं्राच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम, राजेश मिश्रा, आशुतोष बघेल तथा थाना गढा के प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण, सत्यनारायण आरक्षक पुष्पराज जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें